फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मां की प्रेम कहानी या पिता की अदावत, किसमें गई सात साल के मासूम की जान; छठ के दिन हुआ था लापता

Mon, 11 Nov 2024 06:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar : बिहार में छठ के दिन एक बच्चा लापता हुआ था, जिसकी लाश सोमवार को नदी के किनारे मिली। इस घटना की दो कहानी सामने आई है। पुलिस इसे मां के प्रेम प्रसंग में हत्या बता रही है, जबकि बच्चे की मां ने इसे पिता के साथ अदावत की कहानी सुना रही है।
विज्ञापन
रोती-बिलखती बच्चे की मां। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में शनिवार को बहरामपुर नदी के किनारे एक बच्चे का शव बरामद हुआ। सोमवार को शव की शिनाख्त हो गई। बच्चे की पहचान रूस्तमपुर निवासी मंटू महतो के पुत्र सौरव कुमार (7) के रूप में हुई है। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रूस्तमपुर पंचायत के हेमतपुर निवासी लाला राय का पुत्र भुल्लू राय है। सौरव की मां का कहना है कि भुल्लू राय ने बच्चे की हत्या कर गंगा नदी में फेंक दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने सुनाई यह कहानी 
इस संबंध में रुस्तमपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार का दावा है कि ज्योति देवी का पति मंटू महतो पटना जिले के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब के मामले में जेल में बंद हैं। ज्योति देवी का भुल्लू राय के साथ नाजायज संबंध था। कई महीनों और साल तक सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहा, लेकिन विगत कुछ दिनों से ज्योति देवी ने भुल्लू राय से दूरी बनाने लगी थी। यह बात बी हल्लो को रास नहीं आ रहा था। अब भुललो ज्योति को शादी करने का दवाब बनाने लगा, लेकिन ज्योति इस बात से लगातार इंकार करती रही। ज्योति देवी फिलहाल अपने दो बच्चों के साथ पटना जिले के सबलपुर में किराए के मकान में रहती थी। पड़ोसी के साथ वह राघोपुर थाना क्षेत्र के सैदाबाद में छठ पूजा के दौरान आई थी। छठ पूजा सुबह में अर्घ्य देने ज्योति सैदाबाद जेटली घाट पहुंची। इसी दौरान भुल्लू राय ने सौरभ कुमार को सैदाबाद से अपने साथ उठाकर सबलपुर ले गया और ज्योति को फोन करके धमकाते हुए कहा कि सबलपुर आओ, मुझसे शादी करो तो बच्चा वापस मिल जायेगा वरना हमेशा के लिए हाथ धो बैठोगी। उसके बाद भी ज्योति उसके धमकी का विरोध करती रही। इसी बीच सौरव छठ पूजा के दिन (8नवंबर) लापता हो गया। काफी ढूंढने के बाद भी बच्चे का कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। तब थक-हारकर वह थाना पहुंची और बच्चे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। इसी बीच सौरव का शव शनिवार की सुबह बहरामपुर घाट के किनारे मिला। थाना अध्यक्ष ने बताया कि बहरामपुर में मिले बच्चा के शव की पहचान हो गई है। मृतक बच्चे की मां ने भुल्लू राय पर बच्चा की हत्या करने का आरोप लगाया। आरोपित को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बच्चे की मां ने सुनाई अलग कहानी 
बच्चे की मां का कहना है कि उसके पति मंटू महतो पटना जिले के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब के मामले में जेल में बंद हैं। उनका किसी बात को लेकर आरोपी भुल्लू राय के साथ विवाद हुआ था। भुल्लू राय ने बदला लेने के लिए मेरे बेटे की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस अब in दोनों कहानियों को अलग अलग तरह से जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें