फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नौ माह की बच्ची के साथ ससुराल की चौखट पर धरना दे रही विवाहिता, दो साल पहले हुआ था लव मैरिज

Sun, 07 Jul 2024 06:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : दो साल पहले लव मैरेज किया था, लेकिन वक्त के साथ ससुराल वालों ने लड़की को न सिर्फ दिल से बल्कि घर से भी बाहर कर दिया। अब लड़की अपनी 9 साल की बेटी के साथ ससुराल के दहलीज पर धरना दे रही है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में एक महिला अपने नौ महीने की बच्ची के साथ अपने ससुराल के चौखट पर धरना दे रही है। वह मुहल्लावासियों एवं विश्वविद्यालय थाना की पुलिस से इस बात के लिए गुहार लगा रही है कि उसके ससुराल वाले उसे अपने घर के अंदर आने की इजाजत दें।  

विज्ञापन


ससुराल के चौखट पर धरना दे रही पत्नी 
इस मामले पर पुलिस का कहना है कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक दो वर्ष पूर्व 2022 में वर्षा कुमारी के लव मैरिज किया था। शादी के बाद दोनों ने एक बच्ची को जन्म दिया। इस डेढ़ वर्षों में ससुराल वालों ने उसका विरोध किया, लेकिन मारपीट और अन्य कई तरह की यातनाओं को सहते हुए वह उस घर में रही। इस बीच उसने एक बच्ची को भी जन्म दिया। लेकिन चार महीने पहले वर्षा को उसके ससुराल वालों ने बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। इस वजह से वर्षा पिछले चार महीने से अपनी बच्ची के साथ मायके में ही रह रही थी।

फिर आया मामले में ट्विस्ट 
मामले में ट्विस्ट एक महीने पहले तब आया है जब अमित ने अपनी दूसरी शादी मधेपुरा जिला में कर ली। दूसरी शादी की जानकारी मिलते ही वर्षा अपनी बेटी के साथ ससुराल पहुंच गई, जहां ससुराल वालों ने इसे घर घुसने देने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह अपनी बच्ची के घर की चौखट पर धरना देकर बैठ गई। काफी देर तक स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद भी अमित और उसके परिवार वाले उसे रखने को तैयार नही हुए। तब वर्षा ने विश्वविद्यालय थाना में आवेदन देते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पुलिस ने की कार्रवाई
इस संबंध में विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पीड़िता के द्वारा दिये गए आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है। मामला ने तूल पकड़ा तो थाना की पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची और उसे जबरदस्ती घर के अंदर घुसाकर चली गई लेकिन पुलिस के जाने के बाद ससुराल वालों ने वर्षा के साथ मारपीट करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें