फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : करंट लगने से शख्स की मौत, पुलिस की लापरवाही पर परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 18 Jun 2024 10:54 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar : अपने नए मकान के दीवार को पटवन करने के क्रम में मोटर स्टार्ट करते ही एक व्यक्ति को करंट लग गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए  पुलिस को बुलाया गया लेकिन 4 घन्टा बाद भी पुलिस नही आई।
विज्ञापन
मृतक का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के आरा में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महुली गांव की है। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी  बसरोपन यादव के पुत्र राधे श्याम यादव उर्फ चुन्नू यादव (47) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मोटर स्टार्ट करने के दौरान लगा करंट
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि राधे श्याम यादव उर्फ चुन्नू यादव अहले सुबह अपने नए मकान के दीवार को पटवन करने के लिए गए थे जहां मोटर स्टार्ट करने के दौरान व्यक्ति को करंट लग गया, जिसमें वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के दौरान एक व्यक्ति की नजर उसपर पड़ी तो उसने हल्ला करना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने पर वहां कई लोग जमा हो गये। आननफानन में ग्रामीणों की सहायता से राधे श्याम यादव उर्फ चुन्नू यादव को आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की लापरवाही पर परिजनों ने किया हंगामा 
सदर अस्पताल से परिजनों ने मुफ्फसिल थाना को घटना की सूचना दी, लेकिन 4 घन्टा बाद तक पुलिस परिजनों के पास नहीं पहुंची। पुलिस की इस लापरवाही से परिजन काफी आक्रोशित हो गए। मृतक के बड़े भाई राजदेव यादव ने बताया कि करंट लगने से मौत हुई है। गांव के बाहर मकान बन रहा है। चुन्नू यादव उसके दीवार को पटवन करने गए थे। इसी दौरान करंट लग गया। गांव के एक व्यक्ति ने हल्ला किया तो हम दौड़कर वहां पहुंचे और आरा सदर अस्पताल लेकर आये। अस्पताल आने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए हमलोग पुलिस को बुला रहे है लेकिन चार घन्टा बाद भी पुलिस नही आई है। अब हमलोग बॉडी ले कर थाना जा रहे हैं और वहीं हंगामा करेंगे। परिजनों ने कहा कि मृतक चार भाइयों में सबसे छोटे थे और एडीएम के प्राइवेट ड्राइवर थे। मृतक की पत्नी देवती देवी और दो लड़का और एक लड़की का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें