फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल का गांव अचानक खबरों में; प्यार और इंतकाम की क्यों बनी ऐसी कहानी?

Wed, 17 Jul 2024 02:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Bihar : भोजपुरी लोक कलाकार खेसारी लाल यादव लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के प्रचार में आकर चर्चित हुए थे, लेकिन अब उनका गांव सुर्ख़ियों में हैं। वजह है कि एक सनकी युवक ने एक साथ दो सगी बहनें और उनके पिता की चाकू घोंपकर उनकी जान ले ली। 
विज्ञापन
खेसारी लाल यादव का गांव धानाडीह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैसे तो धानाडीह गांव भोजपुरी लोक कलाकार खेसारी लाल यादव के नाम से जाना जाता है लेकिन इस बार तिहरे हत्याकांड से सुर्खियों में आ गया है। बिहार के छपरा में हुए तिहरे हत्याकांड मामले में सूचक सह जख्मी महिला ने घटना से संबंधित सारी जानकारी दी, जिसे 'अमर उजाला' आपके सामने ला रहा है।

विज्ञापन


चाकू घोंपकर की हत्या 
ट्रिपल मर्डर केस में मृतक तारकेश्वर सिंह (55) की पत्नी शोभा देवी (50) ने बताया की रात्रि के लगभग 3 बजे के आसपास घर के पीछे से छत पर चढ़कर रसूलपुर निवासी संतोष कुमार राम के पुत्र सुधांशु कुमार उर्फ रौशन (22) ने मेरी बड़ी बेटी चांदनी कुमारी (17) को चाकू से वार कर रहा था, तभी मेरे पति तारकेश्वर सिंह की नींद खुल गई। आरोपी ने उनको भी ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर मौत के घाट के उतार दिया। छोटी बेटी आभा कुमारी (15) को रसूलपुर निवासी सुनील राम के पुत्र अंकित कुमार (25) ने चाकू गोद कर हत्या कर दी।

गांव के लोगों ने पुलिस को दी सूचना 
 घटना के दौरान शोर मचाया लेकिन आसपास के कोई भी बचाने नही आया। हालांकि गांव वाले ने ही पुलिस को 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद स्थानीय रसूलपुर थाने की पुलिस दल बल के साथ पहुंच कर तीनों शव को थाने लाई, जबकि मुझे भी दोनों ने चाक़ू से वार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में उन्हें एकमा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


मां ने बताया गांव का एक लड़का उनकी बेटी से करता था बातचीत 
जख्मी महिला शोभा देवी के अनुसार उन्हें तीन बेटी और एक लड़का है। बड़ी बेटी प्रिया कुमारी की शादी सीवान जिले के चैनपुर गांव में हुई थी। लेकिन दो वर्ष बाद उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद प्रिया मायके आकर रहने लगी। लेकिन कुछ दिनों बाद गांव के बगल के रहने वाले युवक से उसने प्रेम विवाह कर लिया। शोभा देवी का कहना है कि मेरे दामाद के बड़े भाई का बेटा सुधांशु भी कभी कभी घर आते रहता था। इसी दौरान मेरी बेटी चांदनी जो गांव के बगल लाकट छपरा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में 10 वीं वर्ग की छात्रा है, उससे बातचीत करने लगा। लेकिन छह महीना पहले दोनों की बातचीत बंद हो गई। बातचीत बंद होने के बाद यानी घटना से कुछ दिन पूर्व सुधांशु मेरे घर आकर बात नहीं करने के मुद्दे पर परिवार और चांदनी से झगड़ा करने लगा। इस दौरान उसने धमकी देते कहा कि अगर तुम मेरी नहीं हुई तो किसी और का भी नही होने दूंगा। हमलोग गरीब परिवार से आते हैं जिस कारण थाना को इसकी सूचना नही दिए। क्योंकि बात आगे बढ़ती तो उसी समय हम लोगो को जान से मार देता। आखिरकार अंत में वाही हुआ जो उसने कहा था।

छोटी बेटी को भी नहीं छोड़ा 
वही छोटी बेटी 15 वर्षीय आभा कुमारी जो उक्त विद्यालय में वर्ग छठी की छात्रा है। उसको भी चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया है। बड़ी बेटी की हत्या के नियत से सुधांशु आया हुआ था लेकिन विरोध करने पर मेरे पति और छोटी बेटी की भी हत्या कर दी। छत पर मात्र दो युवक ही मुंह को गमछा से बांध कर चढ़े थे लेकिन बाद में चेहरा पर से गमछा हट गया जिससे उसकी पहचान हुई है। हालांकि सड़क के आसपास कई अन्य लोग खड़े होकर आने जाने वालों के इंतजार में खड़े थे कि कोई आएगा तो उसको रोक लिया जाएगा।

छोटी बेटी के साथ हुआ था दुष्कर्म 
ग्रामीणों के अनुसार मृतक स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह के  पुत्र तारकेश्वर सिंह उर्फ झाबर सिंह (60) की छोटी पुत्री आभा कुमारी (15) को वर्ष 2019 में पड़ोस के ही युवक ने गेंहू के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था। जिसके बाद स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह फिलहाल छपरा जेल में सजा काट रहा था। इतना सब कुछ होने के बावजूद आभा कुमारी अपनी पढ़ाई जारी रखी थी। लेकिन इसकी भी हत्या कर दी गई है। वही मृतक के बड़ा बेटा अविवाहित अमन कुमार सिंह (20) फिलहाल असम के गुवाहाटी में रहकर निजी कंपनी में काम कर घर परिवार का भरण पोषण करता है, जिसको सूचना दे दी गई है। 

एसपी ने कहा स्पीडी ट्रायल चलाया जायेगा 
इस मामले में सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि इस घटना में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। नए कानून के अनुसार स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने में सारण पुलिस हर तरह से सहयोग करने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। हालांकि अनुसंधान में अलग से जांच टीम को लगाया गया है। मृतक तारकेश्वर सिंह को दाहिने बाजू, कंधा, पेट, गर्दन और छाती में चाकू से वार कर हत्या की गई है, जबकि चांदनी के बायां हाथ, कंधा, छाती और पीठ में गहरा जख्म है। इस घटना में उसकी मौत हो गई। वहीं आभा कुमारी के गर्दन, बायां छाती और दिल के पास धारदार हथियार यानी चाकू से गोद कर उसकी हत्या की गई है। चाक़ू को गांव के कुआं से बरामद कर लिया गया है। सभी मृतकों के शव को छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें