बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी, बैठा रहा घटनास्थल पर
भोजपुर में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोलियों से किया छलनी कर दिया। इस घटना में छोटे भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली मारने वाला भाई पूर्व में उर्दू विद्यालय का शिक्षक भी रह चुका है.घटना का कारण संपति विवाद बताया जा रहा है। गोली मारने के बाद 75 वर्षीय बड़ा भाई शव के पास ही बैठा रहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए
यहां क्लिक करें।
पवन सिंह ने किया रोड शो
भोजपुरी के सुपरस्टार गायक और नायक पवन सिंह के काराकाट लोकसभा से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद पहली बार काराकाट लोकसभा क्षेत्र में आज पवन सिंह ने एंट्री की है। भोजपुर और रोहतास जिले के बॉर्डर पर स्थित रोहतास के दनवार में पवन सिंह के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पवन सिंह के रोड शो में भारी संख्या में गाड़ियों का काफिला दिखाई दिया। इसके अलावा पवन सिंह के रोड शो में खासकर युवाओं की भागीदारी अधिक दिखी। पवन सिंह ने भी अपने गाड़ी के ऊपर से कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। पवन सिंह का काफिला जैसे ही रोहतास जिले के दनवार के पासव पहुंचा। भारी संख्या में पहले से मौजूद उनके कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
सीएम नीतीश कुमार की सभा में लगे पप्पू यादव जिंदाबाद के नारे
पूर्णिया लोक सभा से निर्दलीय उम्मीदवार राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के समर्थक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने पप्पू यादव जिंदाबाद का नारा लगाये। दरअसल
पूर्णिया के रूपौली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज जनसभा थी। मुख्यमंत्री हेलीपैड के पास से कार्यक्रम स्थल पर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे तभी निर्दलीय उम्मीदवार राजेश रंजन के समर्थक पप्पू यादव जिंदाबाद का नारा लगाने लगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे भागलपुर, राजद और कांग्रेस पर खूब बरसे
भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने लालू परिवार और राहुल गाँधी पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजद के हुकुम और हुकूमत को अपने लंबे समय तक देखे हैं। इसकी सारी शक्ति इसी में खर्च हो जाती है। कैसे गांव देहात को पिछड़ा बनाकर रखी है। देश और बिहार के जनता को इन लोगो ने मूर्ख बनाकर रखा है। जो सपना बाबा भीमरव अंबेडकर ने देखा था, कर्पूरी ठाकुर ने देखा था, अगर उसे सचमुच कोई पूरा कर रहा है तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।