मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मुख्यमंत्री ने गिनाई अपनी उपलब्धी
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि हमने साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति शुरू की। पुरानी बात मत भूलिए। पहले सरकार हिंदू-मुस्लिम में लड़वाती थी, जब मेरी सरकार बनी कभी कोई हिंदू-मुस्लिम आपस में भिड़ा ? बिहार में ये स्थिति सुधरी, आगे बिहार को और बदलना है। ग्रामीण के बाद अब शहरी क्षेत्र में जीविका दीदी को जोड़ेंगे। 2020 से हमने कोशिश की 10 लाख नौकरी और रोजगार देने की 4 लाख नौकरी दी। 1 लाख और नौकरी पर काम चल रहा है। जरूरत पड़ी तो और 10 लाख नौकरी देंगे। प्रारंभिक शिक्षक नियोजन में 50 फीसदी आरक्षण दिया। देश में कहीं पंचायती राज में 50 फीसद आरक्षण कहीं नहीं था। इसे मैंने संभव किया। बिहार में 30 हजार महिला पुलिस हैं, ये संख्या देश में कहीं नहीं है। सरकारी नौकरी में भी 35 फीसद आरक्षण दिया। बालिका शिक्षा से प्रजनन दर में कमी आई। वहीं संबोधन एनडीए से जेडीयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा को माला पहनाकर वोटिंग की अपील की।
पूर्णिया में जल्द पूरा होगा एयरपोर्ट का काम
सीएम नीतीश कुमार ने पूर्णिया में किए गए कार्यों को गिनाते नजर आए। उन्होंने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट के काम में देरी हो रही थी, 52 एकड़ जमीन भी उपलब्ध कराई। जल्द ही पूर्णिया एयरपोर्ट का काम पूरा होगा। हमने न सिर्फ शहर का बल्कि गांव की तस्वीर भी बदली है। सभी पंचायतों में पंचायत भवन बनवाया। कोई एक नहीं, पूरा बिहार मेरा परिवार है।