फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha : महागठबंधन में बिहार की लोकसभा सीटों के बंटवारे पर तेजस्वी ने दिया अपडेट; जानें दिल्ली में क्या हुआ

Tue, 26 Mar 2024 10:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Tejashwi Yadav : बिहार के लोकसभा सीटों का महागठबंधन के अंदर बंटवारा कैसे होगा, यह मंगलवार को दिल्ली में बैठक के बावजूद फाइनल नहीं हो सका। बैठक के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात की।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजस्वी यादव दिल्ली में बैठक के बाद पत्रकारों से मिले लेकिन सीट शेयरिंग पर स्पष्ट नहीं बोला। उन्होंने कहा कि सीटों की जहां तक बात है, सबको सम्मानजनक सीट मिल रही है। इसका बहुत जल्द ही हम लोग एलान पटना में करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर हमला जरुर किया। उन्होंने कहा कि हमसब लोगों का एजेंडा है भाजपा को हम लोग रोकेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई भी परिस्थिति में हमलोग हमेशा साथ रहे हैं और चुनाव लड़े हैं चाहे विचारधारा जो भी हो, भाजपा के खिलाफ लड़े हैं। हम लोग एकजुट थे, गोलबंद थे। कुछ दिनों से जो चर्चाएं चली आ रही थी कि गठबंधन टूटेगा यह खबरें खास करके भाजपा का यह एजेंडा है और भाजपा के द्वारा इसे चलाया जा रहा था। कभी भी हम लोगों में किसी भी चीज को लेकर दरार की बातें नहीं आई है। हमलोग एक दूसरे को समझते हुए बात किया है।

विज्ञापन



हमारा एजेंडा भाजपा को रोकना
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमसब लोगों का एजेंडा है भाजपा को हम लोग रोकेंगे। उत्तर भारत में बिहार आता है और हम इतना जरूर कह सकते हैं कि बिहार में इंडी गठबंधन चौंकाने वाला रिजल्ट देगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव के क्रम में भी हम लोगों की (इंडी गठबंधन) बात चलती रही है। यह हम लोगों के अंडरस्टैंडिंग और कोऑर्डिनेशन की बात है। हम लोगों की अंडरस्टैंडिंग लगभग बन चुकी है। एक दो दिनों में सारी बातें हम आपको बता देंगे।

सीट शेयरिंग पर कहा- पटना में करेंगे एलान
 सीट शेयरिंग के संबंध में तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग इस बात पर सहमत हो चुके हैं कि लेफ्ट पार्टी, कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रीय जनता पार्टी सब मिलकर आगामी चुनाव एक साथ मिलकर लड़ेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि सीटों की जहां तक बात है, सबको सम्मानजनक सीट मिल रही है। इसका बहुत जल्द ही हम लोग एलान पटना में करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें