फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : शराब माफियाओं ने पुलिस की हिरासत से दो शराब तस्करों को छुड़ाया, सशस्त्र बल का जवान घायल

Wed, 13 Mar 2024 09:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : बिहार में शराब पूर्ण प्रतिबंधित है लेकिन बावजूद इसके शराब माफियाओं की बल्ले बल्ले है। पुलिस के द्वारा हिरासत में लिए गये दो तस्करों को शराब माफिया ले भागे। इस दौरान उनलोगों ने फायरिंग भी किये, जिसमें एक जवान घायल हो गया।
विज्ञापन
गया - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया में शराब माफिया हवाई फायरिंग कर दो शराब तस्करों को छुड़ा कर ले भागे। शराब माफियाओं के हमले में एक सशस्त्र बल का जवान घायल हो गया। घटना डोभी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेरा ओपी थाना के मौलानगर गम्हरिया टांड़ के पास की है।

विज्ञापन


शराब माफिया तस्करों को ले भागे
घटना के संबंध में एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट शिवराम कृष्णा ने बताया कि उनके नेतृत्व में लोकसभा चुनाव को लेकर सर्च अभियान चलाया जा रहा था। सर्च अभियान के दौरान मौलानगर गम्हरिया टाड़ के पास दो बाइक पर सवार चार युवक आ रहे थे। उनके नजदीक आते ही जवानों ने बाइक सवार को रोका और उनकी तलाशी करने लगे। इसी क्रम में एक बाइक पर सवार दो युवक अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकले। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों को सशस्त्र बल के जवानों ने पकड़ लिया। पकड़े गये दोनों युवक चोर-चोर का हल्ला कर आसपास के ग्रामीणों को एकत्रित कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें