रणविजय पाण्डेय चाण्क्य चेतना परिषद के बने उपाध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
चाणक्य चेतना परिषद की चौथी वर्षगांठ मनाई गई
चाणक्य चेतना परिषद ने विधान परिषद सभागार में अपनी चौथी वर्षगांठ भी मनाई। इस मौके पर मनीष शुक्ला, वैद्य शिवादित्य ठाकुर, शोध पदाधिकारी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ० के. के. ठाकुर, डॉ० अंकेश मिश्रा, वशिष्ठ विचार मंच के अध्यक्ष देवदीप पांडेय, डॉ० संगम शुक्ला, परशुराम सेवा संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र मिश्रा, परशुराम सेवा संस्थान के अध्यक्ष मनीष मिश्र के साथ साथ चाणक्य चेतना परिषद के सचिव कुमार सुन्दरम, अध्यक्ष दिलीप झा, कार्यक्रम के संयोजक रवि रंजन ओझा, कोषाध्यक्ष अमर नाथ दूबे, विधि प्रकोष्ठ के प्रभारी श्वेतकेतु तिवारी, कुलदीप दूबे, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डा० आलोक तिवारी, डा० उमाकांत पाठक के साथ साथ वरुण पाण्डेय, सज्जन जी झा, नवनीत दुबे, सरोज झा, शैलेन्द्र कुमार चौधरी, संजीव तिवारी, विष्णु शंकर तिवारी व अधिवक्ता विकास तिवारी उपस्थित थे। सर्वसम्मति से परिषद द्वारा रणविजय पाण्डेय और नारायण झा को उपाध्यक्ष तथा डॉ० के. के. ठाकुर को चिकित्सा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यक्रम का समापन परिषद के अध्यक्ष दिलीप झा ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए किया।