फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: हादसे में उड़ीसा के वकील समेत दो की मौत; परिवार के साथ घूमने आए थे, ट्रक ने कार में मारी टक्कर

Fri, 01 Nov 2024 04:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सत्यनारायण सत्यपति और उनके पुत्र ओम प्रकाश सत्यपति की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी और बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
इसी ट्रक में कार ने पीछे से मारी टक्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले में सड़क हादसे में उड़ीसा के एक वकील और उनके पुत्र की मौत हो गई। वहीं पत्नी, बेटी समेत तीन लोगों की हालत गंभीर है। इन्हें अस्पताल में करवाया गया है। यह हादसा सोहसराय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 20 पर श्री राम पेट्रोल पंप के पास की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा पिता-पुत्र को मृत घोषित करने के बाद गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर नालंदा आए थे 
बताया जा रहा है कि उड़ीसा के पुरी जिले के वहियारपुर निवासी अधिवक्ता सत्यनारायण सत्यपति अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर नालंदा आए थे। वापसी के दौरान उनकी कार की एक खड़े ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सत्यनारायण सत्यपति और उनके पुत्र ओम प्रकाश सत्यपति की मौत हो गई जबकि अधिवक्ता की पत्नी राजलक्ष्मी देवी, पुत्री पायल कुमारी एवं चालक नरेंद्र साहू गम्भीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

नींद आने की वजह से हादसा होने की आशंका है
यातायात थानाध्यक्ष सुशील कुमार राहुल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक के थकान के कारण नींद आने से हादसा होने की आशंका है। कार से बरामद सामग्री से पता चलता है कि परिवार तीर्थ यात्रा से लौट रहा था। कार में गंगाजल और प्रसाद सहित अन्य धार्मिक सामग्री मिली है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें