फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: लालू यादव के भतीजे ने किया बड़ा खुलासा, कहा- हनी ट्रैप का शिकार हुए तेज प्रताप, इन लोगों ने रची साजिश

Mon, 26 May 2025 05:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज भी सुर्खियों में हैं। अब उनके चचेरे भाई नागेंद्र राय ने उनका समर्थन किया है। कहा कि तेज प्रताप को साजिश के तहत फंसाया गया है। सारी तस्वीरें फर्जी हैं। 
विज्ञापन
राजद प्रमुख लालू यादव अपने बेटे तेज प्रताप यादव के साथ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। पिता लालू प्रसाद, बहन रोहिणी आचार्या और छोटे भाई तेजस्वी यादव ने पोस्ट वायरल होने पर नाराजगी जताई। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि तेज प्रताप यादव के चचेरे भाई नागेंद्र राय ने किया है। नागेंद्र राय उनके समर्थन में आ गए और पत्रकारों से बातचीत करने हुए बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव को साजिश के तहत फंसाया गया है। वह हनी ट्रैप के शिकार हुए हैं। 

विज्ञापन


कई सालों से ब्लैकमेल किया
नागेंद्र राय ने दावा किया गया कि तेज प्रताप याव पूरी तरह निर्दोष हैं। नागेंद्र राय ने आरोप लगाया कि तेज प्रताप की तस्वीर जिस लड़की के साथ वायरल हुई थी, उसने अपने भाई के साथ मिलकर कई सालों से ब्लैकमेल किया। इनलोगों ने पहले तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी तुड़वाई और यह सब खेला कर दिया है। उस वक्त हमलोग चुप थे, क्योंकि हमलोगों को लगता था कि लड़की की इज्जत की बात है। लेकिन, अब लड़की और उसके भाई ने लालच की सारी सीमाएं लांघ दी है।

विज्ञापन

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके भतीजे नागेंद्र राय की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।
वायरल हो रही तस्वीर फेक है
लालू प्रसाद के भतीजे नागेंद्र राय ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर जिस लड़की की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे है, वह पूरी तरह फेक हैं। ब्लेकमेलर ने एआई का इस्तेमाल कर ऐसा किया है। पहले तेज प्रताप यादव का सोशल मीडिया अकाउंट हैक करवाया और फिर ऐसा किया। नागेंद्र राय ने कहा कि हमारे नेता लालू प्रसाद को पूरी सच्चाई का पता लगाने के बाद कोई भी कदम उठाना चाहिए था। 



ऐश्वर्या ने गंभीर आरोप लगाए
इधर,  तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या ने लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ये सब चुनाव को लेकर ड्रामा किया जा रहा है। ऐश्वर्या राय ने कहा कि सबको पता है कि क्या हुआ। सब लोग ड्रामा कर रहे हैं। अगर उन्हें (लालू प्रसाद यादव के परिवार को) सब पता था तो उन्होंने मुझसे उसकी शादी क्यों करवाई? मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की गई? मुझे अपने तलाक की जानकारी मीडिया से मिली। मुझे जो भी जानकारी मिली, वह सब मीडिया के जरिए मिली... मुझे नहीं पता था कि क्या हो रहा है... उनसे पूछिए, मेरी जिंदगी बर्बाद करने की क्या जरूरत थी? जब मुझे पीटा गया, तब उनका सामाजिक न्याय कहां था?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें