फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDIA Opposition: लालू प्रसाद ने दिया जवाब, विपक्षी एकता की बैठक से चुपचाप क्यों निकले सीएम नीतीश कुमार के साथ

Thu, 21 Dec 2023 05:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद इंडी एलायंस की बैठक के बाद मीडिया से मिले बगैर क्यों निकले? नाराजगी है या कोई और बात? लालू ने गुरुवार को खुलकर बात की और इसे पीएम मोदी द्वारा प्रायोजित प्रचार बताया।
विज्ञापन
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव मीडिया के सामने नहीं आए थे। इसपर नीतीश कुमार ने अबतक कुछ नहीं कहा है, लेकिन राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि नाराजगी की कोई बात ही नहीं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रायोजित मीडिया का दुष्प्रचार था। उन्होंने कहा कि सब अच्छा है। उन्होंने जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की बातों की भी तसदीक की और कहा कि 15 से 20 दिनों के अंदर सीटों का बंटवारा हो जाएगा।

विज्ञापन




सभी लोग प्रेस कांफ्रेंस में नहीं जाते हैं
कांग्रेस से नाराजगी और बैठक में किन मुद्दो पर चर्चा हुई इस सवाल का जवाब देते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि इंडी गठबंधन की बैठक बहुत साकारात्मक हुई है। मीडिया के जो लोग नरेंद्र मोदी से बिके हुए हैं वह उल्टा बात दिखाते हैं। यह बिके हुए लोग ही हमलोगों की बात को उल्टा प्रोजेक्ट करते हैं। कहा जा रहा कि लालू और नीतीश नाराज हैं। इसलिए बैठक से उठ कर चले गए। लालू प्रसाद ने कहा स्पष्ट कहा कि बैठक के बाद सभी लोग प्रेस कांफ्रेंस में नहीं जाते हैं। कम ही लोग जाता है और बैठक में हुई बात को बताता है।

लालू बोले- ललन सिंह सही बोल रहे हैं
सीट शेयरिंग के सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा कि अब तय हो चुका है कि सीट का बंटवारा जल्दी से करना है। ललन सिंह कह रहे हैं कि 15 दिन के अंदर सीट का बंटवारा हो जाएगा इस सवाल पर लालू ने कहा कि हां, वह ठीक बोल रहे हैं जल्द से जल्द सीट का बंटवारा हो जाएगा। कहीं कोई नाराजगी नहीं है। भाजपा केवल झूठ अफवाह उड़ाती है। लेकिन, कोई नाराज नहीं है। इंडिया गठबंधन पूरा एकजुट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें