Bihar : चार अपराधियों ने मिलकर अगस्त 2023 में एक युवक की हत्या कर फरार हो गये। तब से पुलिस लगातार इस केस को सुलझाने में लगी हुई थी। अब उनमें से एक को पुलिस ने राजस्थान जाकर दबोच लिया। उसने बताया 20 हजार में मिला था सुपारी।फिर वजह भी बताई।
मोतिहारी में 17 अगस्त की सुबह छात्र लक्ष्य राज की चार लड़कों ने मिलकर हत्या कर दी । घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी शहर छोड़कर फरार हो गये । अब पुलिस ने उनमें से एक को राजस्थान में दबोचा है । गिरफ्तार किये गये अपराधी ने जब घटना का कारण बताया वह सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।
विज्ञापन
20 हजार की मिली थी सुपारी
पुलिस ने बताया कि मधुबन थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर पूल पर 17 अगस्त की सुबह छात्र लक्ष्य राज को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 6 महीने के बाद उन चार आरोपियों में से एक नीतीश सहनी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी नीतीश सहनी ने बताया कि लक्ष्य राज की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी। नीतीश सहनी ने यह भी बताया कि उस हत्या के लिए उसे 20 हजार की सुपारी मिली थी।
मामले को दबाने की हुई थी कोशिश
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि लक्ष्य राज हत्या कांड मामले को दबाने की भी काफी कोशिश की गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या से तीन चार दिन पहले उसके स्कूल मधुबन सेंट्रल स्कूल में किसी से मारपीट हुई थी। लोगों का कहना है कि किसी लड़की की वजह से पहले से विवाद चल रहा था। इसी वजह से उस दिन मारपीट हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसके कई साथियों को उठा कर पूछताछ भी किया था, लेकिन कोई साक्ष्य सामने नहीं आया जिसके बाद पुलिस ने छात्रों को छोड़ दिया था।