फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जीतन राम मांझी की पार्टी के नेता का अपहरण, घर से उठाकर गंगा दियारा ले गए अपराधी

Sun, 25 May 2025 02:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Begusarai News: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के बेगूसराय में प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार साह को दिनदहाड़े अगवा कर लिया गया। अपराधी उन्हें गंगा दियारा ले गए। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
बेगूसराय पुलिस जांच में जुटी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी (हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा) के प्रखंड अध्यक्ष का अपराधियों ने अपहरण कर लिया। घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र का है। एसपी मनीष घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं। अपहृत के परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम संदलपुर पंचायत में हथियारबंद बदमाशों ने बीस सूत्री सदस्य और हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार साह का अपहरण कर लिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार डरा सहमा हुआ है। हत्या की आशंका से परिजन सहम गए हैं। साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस रात से ही लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका है। 

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली तब से ताबड़तोड़
साहेबपुरकमाल थाना को शनिवार रात सूचना मिली कि संदलपुर वार्ड नंबर चार में डब्लू यादव और उसके कुछ साथियों ने मिलकर एक व्यक्ति को पकड़ गंगा किनारे दियारा की ओर ले गए हैं। सूचना पाकर थाना पुलिस और सशस्त्र बल मौके पर पहुंच गए, जहां जांच में पता चला कि ज्ञानटोल निवासी सूरज यादव का बेटा डब्लू यादव अपने साथियों के साथ हम नेता सह 20 सूत्री के सदस्य संदलपुर निवासी राकेश कुमार के घर पहुंचा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी बदमाश हथियार से लैस थे। घर पहुंचते ही उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया था। राकेश ने जब इसका विरोध किया तो डब्लू यादव ने मारपीट की और उसे जबरन पकड़कर गंगा किनारे दियारा की ओर ले गया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि परिजन भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। मामले की स्पष्टता अभी तक नहीं हो पा रही है। 
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर 31.49 लाख फॉलोअर्स; तेज प्रताप के कथित गर्लफ्रेंड की कितनी फोटो वायरल?
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे बेगूसराय पहुंचे
अपराधियों की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष खुद मौके पर पहुंचे। साथ ही उनके निर्देश पर बलिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में साहेबपुरकमाल थाना की टीम छानबीन में जुटी है। बेगूसराय पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राकेश की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है। पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें