फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सोशल मीडिया ने करा दिया सस्पेंड; बिहार में शिक्षक ने बयां किया दर्द तो विभाग ने सख्ती की

Sun, 03 Sep 2023 04:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

KK Pathak : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक लगातार सुर्ख़ियों में रह रहे हैं और हमेशा अलग अलग वजहों के लिए। इस बार चर्चा का विषय है एक शिक्षक को सस्पेंड करना। सस्पेंड करने की वजह शिक्षक का के के पाठक पर टिप्पणी करना है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। उन्होंने खगड़िया जिला के मथुरापुर स्थित मध्य विद्यालय के एक शिक्षक सुनील कुमार को अगले आदेश तक सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है। 1 सितंबर 2023 को पत्रांक संख्या 3182 के तहत नगर परिषद् के नगर शिक्षक नियोजन इकाई के कार्यपालक पदाधिकारी सह सदस्य को एक पत्र लिखा गया जिसमें नगर शिक्षक सुनील कुमार को निलंबित कर उसपर विभागीय कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन




क्या लिखा है पत्र में 
इस पत्र के अनुसार सुनील कुमार ने 31 अगस्त को विभागीय उच्चाधिकारियों एवं आदेशों के प्रति अमर्यादित एवं आपत्तिजनक अभिव्यक्ति की गई है।इउक्त की पुष्टि विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर सुनील कुमार के द्वारा दिए गये वक्तव्यों से स्वतः होती है। इस पत्र में आगे लिल्खा है सुनील कुमार के द्वारा कृत कार्य सर्वथा बिहार प्रारंभिक विद्यालय सेवा नियमावली -2020 के सर्वथा प्रतिकूल प्रतीत होता है।

क्या है मामला 
के के पाठक ने रक्षाबंधन, जितिया समेत कई पर्व की छुट्टियों को रद्द करने का आदेश जारी किया।के के पाठक के आदेश पर विद्यालय बंद नहीं हुआ, लेकिन छात्र छात्राएं भी विद्यालय नहीं पहुंचे। सरकारी आदेश का पालन करना शिक्षकों के लिए जरुरी था इस वजह से बिहार के सारे शिक्षक रक्षा बंधन का पर्व होने के बावजूद विद्यालय पहुंचे। भाई विद्यालय में था इसलिए बहन राखी बांधने के लिए भागलपुर से खगड़िया के उस विद्यालय पर पहुँच गयी जहां सुनील कुमार पदस्थापित थे। इसी दौरान विद्यालय में ड्यूटी कर रहे शिक्षक सुनील कुमार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पर भड़क गये और उनपर जमकर भड़ास निकाली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ। वीडियो वायरल होते ही के के पाठक के आदेशानुसार खगड़िया जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उन पर एक्शन लेते हुए अगले आदेश तक उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें