फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Job Vacancy : बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में जल्द आने वाली है बंपर बहाली, शुरू कर दें तैयारी

Sat, 28 Jun 2025 09:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में कुछ ही महीनों में विधान सभा चुनाव होने हैं, इसको लेकर विपक्ष बिहार सरकार के खिलाफ लगातार पलायन और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते रही है। सरकार ने चुनाव से पहले बंपर बहाली की घोषणा की है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार का सुनहरा दौर जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार ने नौकरी और रोजगार देने के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज की हैं। केवल पिछले पांच वर्षों में ही 9.6 लाख से अधिक सरकारी नियुक्तियां हो चुकी हैं, वहीं 24 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : चावल के बोरे में भरी थी यह दवा, इलाज की जगह तस्करों के आते हैं काम; ऐसे हुआ जब्त

 जल्द होगी 2 लाख पदों पर बहाली 
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2020 से अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने हाथों से 10 से अधिक बार नियुक्ति पत्र वितरण कर चुके हैं। शनिवार को 21,391 युवाओं को पुलिस में सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिया। साथ ही विभिन्न विभागों में लगभग 2 लाख पदों पर बहाली की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: नगर निकाय उपचुनाव में ई वोटिंग निबंधन कराने वालों में से 70% ने डाले वोट; कुल वोट प्रतिशत देखे
विज्ञापन


पुलिस सेवा में हुई ऐतिहासिक बहाली 
28 जून 2025 को 21,392 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इससे पहले, 21 अक्टूबर 2024 को 1239 पुलिस अवर निरीक्षक भी बहाल किए गए थे। पहली बार ट्रांसजेंडर पुलिस अधिकारियों को भी सेवा में शामिल किया गया, जिससे यह बहाली और खास बन गई।

7 निश्चय 2’ से आगे निकली नीतीश सरकार 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2020 में 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार का वादा किया था। अब इस लक्ष्य को बढ़ाकर 12 लाख नौकरी और 38 लाख रोजगार तक पहुंचाया जा चुका है। राज्य सरकार ने 2025 के अंत तक 50 लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। जो एक रिकॉर्ड होगा।  जिसकी तैयारी में राज्य सरकार जुट गई है। बताते चलें, बिहार में सरकारी नौकरी का यह सिलसिला देशभर के लिए उदाहरण बन रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें