फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDIA Alliance : 'नीतीश कुमार को पीएम कैंडिडेट घोषित करें'... दिल्ली की मीटिंग से पहले जदयू विधायक ने रखी मांग

Mon, 18 Dec 2023 12:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Nitish Kumar : दिल्ली में मंगलवार को होने वाली इंडी एलायंस की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निकलने से पहले उनकी पार्टी जदयू के विधायक ने अपने सीएम को पीएम का कैंडिडेट घोषित करने की मांग रखते हुए तर्क दिए। उन्होंने नीतीश को इकलौता 'लायक' बताया।
विज्ञापन
ऊर्जा विभाग के कार्यक्रम में संबोधन देते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

"मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा कोई चारा नहीं है। और कोई ऐसा चेहरा नहीं, जो इंडिया गठबंधन को जिता सके। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कल की बैठक में प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया जाना चाहिए।"- यह किसी आमजन की प्रतिक्रिया या मांग नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दल (यूनाईटेड) विधायक रिंकू सिंह ने दिल्ली में होने वाली इंडी एलायंस की बैठक से पहले यह मांग की है। सीएम नीतीश कुमार सोमवार शाम चार बजे दिल्ली रवाना हो रहे हैं। लालू प्रसाद इस बैठक के लिए दिल्ली रवाना हो चुके हैं। इस बीच जदयू विधायक ने वीडियो मैसेज के जरिए यह मांग की है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

जनता दल (यूनाईटेड) विधायक रिंकू सिंह। - फोटो : अमर उजाला
नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन को उम्मीदवार बनाना ही पड़ेगा
जदयू के विधायक रिंकू सिंह (वाल्मीकिनगर विधानसभा) ने सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार की घोषणा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब यह सही समय है। इसलिए नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन को उम्मीदवार बनाना ही पड़ेगा। इसके सिवा दूसरा कोई चारा नहीं है। जदयू विधायक के इस बयान का असर इंडी गठबंधन की बैठक पर कितना पड़ेगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। 

नीतीश से बेहतर इस वक्त देश में कोई दूसरा चेहरा नहीं है
विधायक रिंकू सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन को 2024 में शिकस्त देना है तो नीतीश कुमार से बेहतर उम्मीदवार इस पद के लिए इस वक्त देश में कोई दूसरा चेहरा नहीं है। जदयू विधायक की इस मांग के बाद सियासत तेज हो गई है। जदयू पहले से ही सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बता रहा है। जदयू नेताओं का मानना है कि सीएम नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण हैं। यहां की जनता भी चाहती है बिहार से देश का अगला प्रधानमंत्री बने। हालांकि, सीएम नीतीश कुमार इस बात से इनकार करते है रहे हैं। वह कई बार कह चुके हैं कि उन्हें पीएम बनने की चाह नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें