फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की पार्टी की अहम बैठक, जदयू दफ्तर पहुंचते ही नाराज हुए बिहार सरकार के यह मंत्री

Mon, 16 Sep 2024 02:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Nitish Kumar : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आज जनता दल यूनाईटेड का शीर्ष नेतृत्व बैठक कर रहा है। सीएम नीतीश कुमार एक दिन पहले ही पार्टी कार्यालय आए थे।
विज्ञापन
जदयू कार्यालय के पास लगा पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में हार हाल में रिजल्ट बेहतर हो, इसके लिए सीएम नीतीश कुमार की पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आज जनता दल यूनाईटेड का शीर्ष नेतृत्व बैठक कर रहा है। सीएम नीतीश कुमार एक दिन पहले ही पार्टी कार्यालय आए थे। शीर्ष नेताओं से बातचीत के बाद कई दिशा निर्देश देकर चले गए। सोमवार सुबह करीब 11 बजे जदयू की बैठक शुरू हुई। कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत जदयू के सभी शीर्ष नेता पहुंचे हैं। 

विज्ञापन

नाराज हो गए मंत्री विजेंद्र यादव

इधर, बैठक के बीच से खबर यह आ रही है कि वरीय नेता और बिहार सरकार के मंत्री विजेंद्र यादव नाराज हो गए हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यहां तक कह दिया कि मैं जदयू में नहीं हूं। सूत्रों की मानें तो बैठक को लेकर जदयू कार्यालय के पास सीएम नीतीश कुमार के साथ शीर्ष नेताओं की तस्वीर लगाई गई थी। इसमें विजेंद्र यादव की तस्वीर गायब थी। इसी बात को लेकर वह नाराज हो गए।
 

Trending Videos
विज्ञापन

मंत्री विजेंद्र यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

बैठक के बाद कहा- मैं मजाक कर रहा था
इधर, बैठक के बाद जब मंत्री विजेंद्र यादव बाहर निकले तो कहा कि मैं तो मजाक कर रहा था। मजाक में ऐसी बातें कही। अगर नाराज रहता तो मीटिंग में क्यों आता है। वहीं सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से जब मंत्री विजेंद्र यादव की नाराजगी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह जदयू के वरीय नेता हैं। अगर किसी बात को लेकर वह नाराज हैं तो उनसे बात की जाएगी। लेकिन, जहां तक मुझे जानकारी है तो वह नाराज नहीं है। पार्टी में सबकुछ ठीक चल रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें