स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के सौजन्य से पटना में स्किल इंडिया कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया, जिसके अंतर्गत बच्चों को शिक्षित करने के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी और एक विकसित और विकासशील देश का निर्माण किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन आईपीएस अधिकारी विकास वैभव, मुख्य अतिथि कर्नल अनिल कुमार पोखरियाल, सीईओ सेंट MEPSC भारत सरकार, पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद, सेंट माइकल हाई स्कूल के प्राचार्या फादर क्रिस्टी, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के प्राचार्या फादर डोमिनिक और विशिष्ट अतिथि के रूप मे झारखंड प्रदेश सचिव तौफीक हुसैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच का संचालन एसोसिएशन की राष्ट्रीय सचिव फौजिया खान ने किया।
दिल्ली से आए हुए भारत सरकार के स्किल डेवलपमेंट के सीईओ कर्नल अनिल कुमार पोखरियाल ने कहा कि बिहार पहला राज्य बना है, जहां प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े एक लाख शिक्षकों को स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं सेंट माइकल हाई स्कूल के प्राचार्य फादर क्रिस्टी एवं सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के फादर डोमिनिक ने कहा कि वह भी अपने-अपने विद्यालयो में शिक्षकों की ट्रेनिंग अवश्य कराएंगे, जिससे बच्चों को फायदा होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्री स्कूल के बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए स्किल डेवलपमेंट के द्वारा टीचरों को ट्रेनिंग देने का जो फैसला लिया है वो सराहनीय है और आज पटना में 400 से अधिक स्कूल संचालकों के समक्ष स्किल डेवलपमेंट ऑफ इंडिया एवं प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के बीच MOU साइन हुआ। बिहार तथा पूरे देश के शिक्षकों को सब्सिडाइज रेट में ट्रेनिंग देने की बात कही। साथ ही शमायल अहमद ने सभी निजी विद्यालयों के संचालकों से आग्रह किया कि वह अपने शिक्षकों को ट्रेनिंग कराएं। शिक्षा जगत में 50 वर्ष पूरा करने के लिए एसोसियेशन की तरफ से कटियार के मदन लाल मंडल को एसोसिएशन की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
शिक्षकों के स्किल ट्रेनिंग करने के लिए स्किल डेवलपमेंट ऑफ इंडिया ने नालंदा लर्निंग को अधिकृत किया है। इस अवसर पर दिल्ली से आए संतोष सहा, निजामुद्दीन अहमद, NSDC की भावना वर्मा, नालंदा लर्निंग के सीईओ तमल मुखर्जी, अनिल राणा, ग्लोबल गार्नर के विकास रावत, acadally के को फाउंडर यश प्रकाश एवं ऋषि अग्रवाल, डॉ श्याम नारायण कुमार, डॉ देवानंद झा समेत 400 से भी अधिक लोगों को शिक्षा जगत में अच्छे कार्य करने के लिए मुख्य अतिथि विकास वैभव के द्वारा मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन एवं अतिथियों का स्वागत एसोसिएश की राष्ट्रीय सचिव फौजिया खान ने किया।