फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctors Strike : बिहार में भी डॉक्टर हड़ताल, पीएमसीएच से डीएमसीएच तक मरीजों को ओपीडी में नहीं मिले चिकित्सक

Tue, 13 Aug 2024 02:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / दरभंगा

सार

Bihar : पश्चिम बंगाल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में बिहार  के डॉक्टरों ने भी इस घटना का विरोध करना शुरू कर दिया है। पटना सहित कई जिलों के ओपीडी बंद कर हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
हड़ताल पर डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गुंज अब बिहार में भी भी गूंजने लगी है। मंगलवार को पटना एम्स के मेडिकल छात्र-छात्राओं ने कोलकाता में हुई घटना के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे मेडिकल के छात्र और छात्राएं सरकार से डॉक्टरो के सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। मेडिकल के छात्र-छात्राओं का कहना है कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ जो हुआ वह देश को शर्मसार कर देने वाली घटना है। अगर मेडिकल छात्राओं के साथ इस तरह का व्यवहार होता है तो यह सरकार  और प्रशासन के लिए काफी शर्म की बात है। उन्होंने केंद्र सरकार से इसके लिए सीबीआई से जांच करने की मांग के साथ-साथ सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि इमरजेंसी सेवा को छोड़कर सभी विभाग को फिलहाल बंद कर दिया गया है। उनका कहना है कि उन्हें  जबतक न्याय नहीं मिलता है, तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इसे लेकर मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को सभी विभागों को बंद कर दिया। विभाग के बंद होने से इलाज के लिए आए मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

 

Trending Videos

हड़ताल पर मेडिकल के छात्र - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
ट्रेनी डॉक्टर की हुई थी हत्या 
 कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 8 अगस्त की देर रात ट्रेनी डॉक्टर की अर्धनग्न लाश मिली थी। पुलिस का कहना है कि  ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद उसकी हत्या की गई। प्राइवेट पार्ट, आंख और मुंह से खून बह रहा था। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी। मामला प्रकाश में आने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ चौतरफा विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। मेडिकल के छात्र छात्राओं के साथ देश भर के डॉक्टरों ने भी इस घटना का विरोध करना शुरू कर दिया है। वेलोग दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीएमसीएच दरभंगा का ओपीडी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
डीएमसीएच में भी ओपीडी सेवा ठप 
कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुए दरिंदगी के विरोध में डीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर एसोशिएशन ने भी ओपीडी सेवा को पूरी तरीके बंद कर दिया है। ओपीडी बंद होने से यहां इलाज कराने दूर दूर से आने वाले मरीजों और परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डीएमसीएच के सेंट्रल ओपीडी के अलावा गायनी ओपीडी में सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे थे। लेकिन हड़ताल के कारण या तो उन्हें लौटना पड़ा या फिर निजी क्लीनिकों में जाकर इलाज कराना पड़ा। जूनियर डॉक्टरों ने वहां पहुंच कर जबरन रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद करा दिया। रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद होने पर इलाज के लिए दूर- दूर से आए मरीज प्रेषण होने लगे, लेकिन जबरन हडताल करवा रहे मेडिकल के छात्रो पर कोई असर नहीं हुआ। फिर उन छात्रों ने गायनी विभाग पहुंचकर वहां भी रजिस्ट्रेशन ठप करा दिया। डीएमसीएच की अधीक्षक हड़ताल की सूचना मिलते ही  डॉ. अलका झा ओपीडी पहुंचीं। जिन मरीजों का रजिस्ट्रेशन तब तक हो चुका था, उन्हें इमरजेंसी ओपीडी जाने को कहा गया। लेकिन देखते-देखते इमरजेंसी ओपीडी के सामने मरीजों की कतार लग गई। कुछ मरीज वहां डॉक्टरों की सलाह ले सके, बाकी को वहां से बिना इलाज कराए लौटना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें