फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Bridge Collapse : नावों से बना पुल बिहार में पहली बार; तेजस्वी यादव के क्षेत्र में बहे पुल पर ऐसा जुगाड़

Tue, 13 Aug 2024 01:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar : बिहार में पुल गिरना अब सामान्य बात हो गई है। इसलिए सरकार और प्रशासन जुगाड़ व्यवस्था का सहारा ले रही है। जिला प्रशासन के इस काम चलाऊ व्यवस्था को झेलने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
नाव बनी जुगाड़ की जिंदगी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली में एक और पुल बहने की तस्वीर वायरल हो रही है। टूटे पुल के नदी में बह जाने के बाद सरकार ने जुगाड़ वाला इंतजाम करते हुए टूटे पुल के बीच नाव खड़ी कर दिया है। अब लोग नदी पार करने के लिए सरकार के इस जुगाड़ वाले इंतजाम यानी नाव वाले पुल से किसी तरह नदी पार करने को मजबूर हैं। पुल के नदी में बह जाने की  तस्वीर तेजस्वी यादव के क्षेत्र राघोपुर से आई है, जहां कई गांव को जोड़ने वाली पुलिया नदी में समा गई है।

विज्ञापन


 

नाव से पार करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
अब नाव के सहारे जिंदगी 
दरअसल पुल के बह जाने के बाद लोगो को नदी पार कर आने जाने के लिए टूटे पुल के बीच नदी में नाव खड़ी कर दी गई है। लोग सरकार के इस जुगाड़ वाले इंतजाम से ही आने जाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि राघोपुर का यह पुल करीब 20 साल पहले बना था, जो पूरी तरह जर्जर हो चुका था। कुछ दिन पहले से ही पुल पर  ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा भारी वाहन रोक लगा दिया गया था। हालांकि पैदल साइकिल मोटरसाइकिल सवार पुल से आते-जाते थे। लोग इस जुगाड़ व्यवस्था से परेशान हैं। 
विज्ञापन

20 साल पुराना पुल पानी में बह गया था - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
20 साल पुराना था पुल 
राघोपुर प्रखंड के राघोपुर पश्चिमी पंचायत स्थित कमल सिंह संभल सिंह प्लस टू विद्यालय के निकट पिछले 20 साल पहले बने ईट का पुल गंगा नदी के पानी के तेज बहाव के कारण बह  गया है। पुल  के नदी के बहाव में बह जाने के कारण राघोपुर प्रखंड मुख्यालय से राघोपुर पूर्वी एवं राघोपुर पश्चिमी पंचायत के करीब एक दर्जन वार्ड का संपर्क टूट गया है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग पुल के नदी में बह जाने से परेशान हैं। हादसा के बाद सरकारी इंतजाम को देख कर लोग हतप्रभ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें