फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: IAS की मां ने बहू समेत पांच लोगों पर कराई FIR; मारपीट करने, धमकी देने... और ब्लैकमेल करने के लगाए आरोप

Tue, 19 Dec 2023 02:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga Hindi News: लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा शिकायती आवेदन दिया गया है। दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
लहेरियासराय थाना, दरभंगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभी तक तो दहेज प्रताड़ना के मामले में बहू की ओर से अपने ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने की बात बहुत सुनी होगी। लेकिन बिहार के दरभंगा के लहेरियासराय थाना में एक सास ने अपनी बहू पल्लवी झा और उसके परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई। उसने पुलिस से अपनी जान की सुरक्षा करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

 
सास ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप
जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना में पदस्थापित एक आईएएस अधिकारी संदीप कुमार झा की मां किरण देवी ने अपनी बहू सहित पांच लोगों के खिलाफ लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें अपनी बहू पल्लवी झा सहित उसके पिता प्रमोद झा, भाई प्रांजल झा, चचेरे भाई निलभ झा और जीजा शरदानंद झा को आरोपी बनाया गया है।
 
आईएएस संदीप की मां किरण ने प्राथमिकी में अपनी बहू और उसके मायके वालों पर मारपीट करने, धमकी देने, छल से बेटे से शादी करने और संपत्ति हड़पने की नीयत से भयादोहन (ब्लैकमेल) करने के आरोप लगाए हैं। प्राथमिकी में कहा गया है कि सभी आरोपी उनके बलभद्रपुर स्थित आवास पहुंचे और हंगामा करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। उस दौरान उन्होंने कहा कि तुम्हारे बेटे के साथ मेरी बेटी अब नहीं रहेगी। मेरी बेटी का तुम अपने बेटे से तलाक करवा दो, नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन


प्राथमिकी में बहू के पिता पर पिस्तौल लहराने और पति के साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया गया है। साथ ही घर से सभी आभूषण और नकदी लूटने का भी आरोप लगाया गया है। उसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई गई है।
 
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा शिकायती आवेदन दिया गया है। दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
दो साल पहले हुई थी आईएएस संदीप की शादी
दरअसल, आईएएस अधिकारी संदीप की शादी मात्र दो साल पहले 2021 को हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। मामला केस-मुकदमा तक पहुंच गया। विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझा।

आईएएस संदीप के खिलाफ उनकी पत्नी पल्लवी झा ने छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित में कोर्ट में अर्जी दी थी। उसके बाद सिविल लाइन रामपुर थाने ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था। प्राथमिकी में पल्लवी ने दहेज को लेकर प्रताड़ित करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, मोहल्ले के लोगों का कहना है कि संदीप की शादी दहेज मुक्त हुई थी। तेलंगाना कैडर 2014 बैच के आईएएस संदीप कुमार झा वर्तमान में आइटीई एंड सी डिपार्टमेंट में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें