फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : रिटायर्ड सेल्स टैक्स अफसर की मां की हत्या; घर में सो रही थीं, अपराधियों ने गला दबाकर मार डाला

Tue, 19 Dec 2023 02:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News : परिवार वालों का कहना है कि चोरों के गिरोह द्वारा लूटपाट के दौरान विरोध करने पर ललिता देवी की गला दबाकर हत्या कर डाली गई।
विज्ञापन
यूपी क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दूसरा गांधी मूर्ति के नजदीक सोमवार की दिन रात अपराधियों ने लूट पाठ के दौरान एक महिला की गला दबाकर हत्या कर डाली। घटना के बाद अपराधी घर में रखे गए जेवरात लूटपाट कर आराम से फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी है, जिसमें घटना के बाद दो अपराधी थैली में लूट गए सामान को लेकर घर से निकलते हुए देखे गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल कायम है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


कॉल बेल बजाने के बावजूद भी दरवाजा नहीं खुला
बताया जा रहा है कि रांची में रह रहे सेवानिवृत्ति सेल्स टैक्स ऑफिसर भीम प्रसाद सिंह का मकान पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दूसरा गांधी मूर्ति के नजदीक है। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात घर के पिछवाड़े से दो चोर घर में घुस गए। घर में वृद्ध ललिता देवी (80) अकेली थी। इसी क्रम में चोरों का विरोध करने पर उन लोगों ने ललिता देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद घर में रखे गए जेवरात लूट कर अपराधी आराम से पीछे के रास्ते से फरार हो गए। मंगलवार की सुबह जब घर की दाई काम करने के लिए वहां पहुंची तो काफी आवाज देने और कॉलबेल बजाने के बावजूद भी दरवाजा नहीं खुला।

दो चोरों को बैग में कुछ सामान लेकर घर से निकलते हुए देखा
बताया जा रहा कि इसके बाद काम करने वाली मेड ने इस बात की सूचना उनके बगल के रिश्तेदारों को दी। सूचना मिलते ही बगल के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और पीछे के रास्ते से घर में प्रवेश किया तो देखा कि ललिता देवी का शव बेड पर पड़ा है। इसके बाद परिवार के लोगों ने इसकी सूचना बुद्धा कॉलोनी थाने को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बुद्ध कॉलोनी थाने की पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले को लूटपाट के दौरान हत्या का बताया है। पुलिस ने सीसीटीवी में घर के अंदर से चोरी की घटना के बाद दो चोरों को बैग में कुछ सामान लेकर घर से निकलते हुए देखा है। परिवार के लोगों का यह मानना है कि चोरों के गिरोह द्वारा लूटपाट के दौरान लूटपाट का विरोध करने पर ललिता देवी की गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें