फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मोतिहारी में महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या, पति ने ही पत्नी और बेटियों को गला रेतकर मार डाला

Fri, 29 Mar 2024 08:43 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

मामला पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर के बावरिया गांव का है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या कर दी गई। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही की। पति ने पत्नी और तीन बच्चों को गला रेतकर मार डाला और फरार हो गया।मामला पहाड़पुर के बावरिया गांव का है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद
स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी और बच्चों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद बारी-बारी से तीनों को मौत के घाट उतार दिया।  स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 

आरोपी की तलाश में चल रही छापेमारी
अरेराज के एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि पति द्वारा पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की बात सामने आ रही है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन


बेटी की हत्या के आरोप में जेल भी जा चुका है आरोपी
अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि आरोपी पति ईदु मिया सनकी किस्म का है। पूर्व में भी वह अपनी एक बेटी की हत्या कर चुका है। उसने चलती ट्रेन से अपनी बेटी को बाहर फेंक दिया था। इस कारण वह जेल में काफी दिन तक रहा। सात माह पहले यूपी के सीतापुर जेल से छूट कर आया था। उसके बाद वह अपने पत्नी के साथ रह रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि ईदु मिया कोई काम नहीं करता था। हमेश नशे में धुत रहता था। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें