शराबबंदी वाले बिहार में उत्पाद विभाग की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में रेफरल अस्पताल के प्रबंधक, सदर अस्पताल के ओटी असिस्टेंट और सैमसंग केयर के कर्मी सहित चार लोग शामिल हैं।
बिहार में शराब पूर्ण प्रतिबंधित है लेकिन शराबबंदी वाले बिहार में यह होम डिलीवरी के रूप में हर घर तक पहुंच गया है। इस क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बांका सदर थाना क्षेत्र के अलीगंज मोहल्ला से की गई है। गिरफ्तार लोगों में अमरपुर रेफरल अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर सुनील चौधरी, बांका सदर अस्पताल के ओटी असिस्टेंट अमित कुमार, सैमसंग केयर के कर्मी सुमित कुमार सहित चार लोग शामिल हैं। उत्पाद विभाग की टीम ने इन सभी को शराब पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र के अलीगंज मोहल्ला से की गई है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची थी पुलिस
उत्पाद विभाग के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके के अलीगंज मोहल्ला के एक घर में कुछ लोग शराब पार्टी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम बताये गये स्थान पर पहुंची तो वहां चार लोग जाम छलकाते हुए नजर आये। पुलिस को देखते ही शराब पीते सभी लोग इधर उधर भागने लगे। लेकिन इससे पहले कि कोई भाग पाता, उत्पाद पुलिस ने चारों को रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तार किए गये लोगों से पूछताछ के दौरान उनकी पहचान अमरपुर रेफरल अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर सुनील चौधरी, बांका सदर अस्पताल के ओटी असिस्टेंट अमित कुमार, सैमसंग केयर के कर्मी सुमित कुमार के रूप में हुई। उत्पाद विभाग ने बताया कि सभी आरोपियों की अल्कोहल जांच कराई गई। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए उन सभी