फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रेलवे गेटमैन का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 03 Jul 2023 06:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

रेलवे गेटमैन का शव मिलने के मामले को लेकर दरौंदा थाना प्रभारी प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि सड़क दुर्घटना जैसा लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीवान में गेटमैन का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। सीवान छपरा मार्ग पर सोमवार को संदिग्ध अवस्था में रेलवे कर्मचारी का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला दरौंदा थाना क्षेत्र का है। वहीं, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान सारण के अवतारनगर थाना क्षेत्र के छोटका झऊंआ गांव निवासी अवधेश कुमार (60) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि रविवार की शाम छह बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह कमरे से घूमने निकले थे। रात होने के बाद वह घर नहीं पहुंचे। उनका शव मिलने की सूचना सोमवार को सुबह मिली तो परिजन वहां पहुंचे और हत्या की आशंका जाहिर की। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, सीवान जिले के दरौंदा थाना के रेलवे फाटक से महज 100 मीटर के अंदर एनएच 531 के किनारे संदिग्ध अवस्था में गेटमैन का शव बरामद हुआ है। वहीं, परिजन इसको हत्या की आशंका जता रहे हैं। अवधेश कुमार दरौंदा-महाराजगंज में गेट नंबर 78 पर गेटमैन के पद पर कार्यरत था। वहीं, दरौंदा थाना प्रभारी प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि  सड़क दुर्घटना जैसा लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें