फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: ओबीसी छात्राओं के लिए सभी जिलों में खुलेंगे कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय, सीएम नीतीश ने दिए निर्देश

Sun, 10 Oct 2021 12:58 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के सभी जिलों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय खोलने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावासों, जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावासों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति छात्रावासों के साथ-साथ सभी अल्पसंख्यक छात्रावासों में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु ऑनलाइन क्लास और कोचिंग की सुविधा प्रारंभ की जाएगी।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन जिलों में जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास निर्माणाधीन हैं, उनका निर्माण कार्य तेजी से पूरा करें।  उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं, कई मेडिकल कॉलेज भी खोले जा रहे हैं ताकि यहां के छात्र, छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत हो।

शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा की। इस दौरान पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव  पंकज कुमार ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें