जीआरपी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर देवानंद प्रसाद ने बताया कि घर से युवती सब्जी लाने के लिए निकली थी। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अप लाइन पर पटना मोकामा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पटना में घर से सब्जी लाने निकली एक युवती पटना साहिब स्टेशन के नजदीक ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में युवती की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पटना साहिब जीआरपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घर से युवती सब्जी लाने के लिए निकली थी
इस मामले को लेकर जीआरपी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर देवानंद प्रसाद ने बताया कि घर से युवती सब्जी लाने के लिए निकली थी। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अप लाइन पर पटना मोकामा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस तरह युवती ट्रेन की चपेट में आकर मौत को गले लगा ली है, उससे यह प्रतीत होता है कि युवती ने आवेश में आकर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली है।
मोकामा-पटना पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई
बताया जा रहा है कि बेगमपुर के निवासी सुधा कुमारी (32) शुक्रवार की सुबह अपने घर से सब्जी लाने के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि पटना साहिब प्लेटफार्म नंबर दो के आगे जैसे ही रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। पूर्व दिशा से आ रही मोकामा पटना-पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे घटनास्थल पर ही सुधा कुमारी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सुधा कुमारी के भाई नीरज कुमार मौके पर पहुंचा। नीरज कुमार ने बताया कि वह पेपर बेचने का काम करता है। घटनास्थल पर पुलिस ने सुधा कुमारी के पति को बुलाकर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। पुलिस इसे आत्महत्या की बात मानकर भी छानबीन कर रही है।