फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : किशोरी की मौत के बाद क्लिनिक में तोड़फोड़, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

Fri, 27 Sep 2024 06:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar : इलाज के दौरान एक लड़की की मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल मचाया। लोगों ने क्लिनिक में जमकर तोड़फोड़ की।  फिर पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
 
विज्ञापन
अस्पताल के पास परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद शहर में डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने क्लिनिक में जमकर तोड़फोड़ की। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है, जिसमें सोन कॉलोनी मोड़ स्थित एक निजी क्लिनिक को निशाना बनाया गया। बताया जाता है कि शहर की एक किशोरी गुरुवार को व्रत के दौरान बाजार गई थी। खरीदारी के बाद उसे अचानक पेट में दर्द की शिकायत हुई। परिजनों ने उसे नजदीकी क्लिनिक में दिखाया, जहां डॉक्टर ने उसे दो-तीन इंजेक्शन दिए, जिससे उसकी हालत कुछ समय के लिए सामान्य हो गई। परंतु रात होते-होते किशोरी की हालत फिर बिगड़ने लगी। उसका हीमोग्लोबिन स्तर अचानक गिरने लगा, जिस पर डॉक्टर ने उसे इलाज के लिए कहीं और रेफर कर दिया। परिजन उसे सदर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजनों ने क्लिनिक में किया हंगामा
गुस्साएं परिजन और ग्रामीण क्लिनिक पहुंचकर हंगामा करने लगे। गुस्से में उन्होंने क्लिनिक में तोड़फोड़ की और वहां खड़े एक वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आसपास के लोग भी इस हंगामे को देखने के लिए जुट गए। क्लिनिक के पास काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हंगामे के बीच समझौते की बातचीत शुरू हो गई। कुछ लोगों ने डॉक्टर और परिजनों के बीच पैसे के लेनदेन के जरिए मामला शांत कराने की कोशिश की। आखिरकार, काफी देर की बातचीत के बाद समझौता हो गया और मामले को रफा-दफा कर दिया गया। औरंगाबाद थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की मौत की सूचना मिली है, लेकिन सुबह के हंगामे और तोड़फोड़ की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि परिजनों की ओर से आवेदन मिलता है, तो मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें