Bihar : चार सहेलियां स्कूल से वापस घर आ रही थीं। तभी उन चारों में से एक की एक हरकत ने चारों की जान ले ली। चारों नहर के तेज धार में बह गई। अभी भी उनकी खोजबीन की जा रही है।
रोहतास जिले में नहर में चार छात्राएं नहर में बह गयीं। घटना सासाराम प्रखंड अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगंज कुराईच स्थित धुवां गांव की है। मृतकों की पहचान धुवां गांव निवासी मुन्ना यादव की पुत्री बिपाशा कुमारी तथा बिट्टू कुमारी, पुर्णवासी यादव की पुत्री पूजा कुमारी तथा धनजी प्रसाद की पुत्री रिमझिम कुमारीके रूप में की गई है। डूबने वालों में दो सगी बहनें हैं।
विज्ञापन
स्कूल से लौटने के क्रम में हुआ हादसा
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि महंदीगंज विद्यालय से धुवां गांव की चार छात्राएं पढ़कर घर लौट रही थीं। तभी अपने गांव आने के बीच स्थित नहर के पुल पर हाथ पैर धोने लगी। इसी क्रम में उनमें से एक का पैर फिसल गया और वह लड़की डूबने लगी। उसे डूबते देख उनकी सहेलियां उसको बचाने में जुट गई और इसी क्रम में बारी-बारी से चारों सहेलियां नहर में गिर गई। उन्हें नहर में गिरते देख अआस्पास के लोग दौड़ पड़े और उन लड़कियों को बचाने की कोशिश करने लगे, लेकिन उनकी यह कोशिश बेकार साबित हुई। ग्रामीणों के अनुसार बचाने के क्रम में बारी-बारी चारों छात्राएं नहर में डूब गई।