Second Marriage : उम्र 63 साल, दो बच्चों के पिता ने अब दूसरी शादी की है। वह शख्स मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी अधिकारियों में से एक हैं। उनका कहना है कि बच्चों के कहने पर उन्होंने इस उम्र में दुबारा शादी की है।
बिहार के पूर्व मुख्य सचिव और वर्तमान में बिहार विद्युत् विनियामक आयोग के अध्यक्ष आमिर सुबहानी ने दूसरी शादी की है। आमिर सुबहानी फिलहाल 63 वर्ष के हैं और फ़िलहाल वह दो बच्चों एक बेटा और एक बेटी के पिता हैं। आमिर सुबहानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी अधिकारियों में से एक हैं। शादी के बाद आज पटना के अनीसाबाद स्थित होटल पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल में उनके रिसेप्शन का आयोजन किया गया है। जानकारी के मुताबिक आमिर सुबहानी की पहली पत्नी डॉ. सादिका यासमीन का 2022 में निधन हो गया था। बताया जाता है कि डॉ. सादिका यासमीन उस समय 45 वर्ष की थी, जब सीढ़ी से गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बच्चों की सहमति से हुई दूसरी शादी
जानकारों का कहना है कि आमिर सुबहानी ने यह शादी अपने बच्चों की सहमति से की है। इसी सप्ताह उन्होंने निकाह किया है। रिसेप्शन समारोह में राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक जगत के चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया है।