बाढ़ के पानी में टूटी सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
इन सड़कों को ले गया बहा कर
बोधगया पंचायत के बतसपुर गांव से हरली, मोराटाल, छोटकी बसाढ़ी समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क मार्ग पानी के तेज बहाव में बह गया। सड़क टूट जाने के कारण कई ग्रामीण दूसरी ओर फंसे है। गांव में बढ़ते पानी से खेतो में लगे फसल का भी नुकसान हुआ है।
समस्या के समाधान के लिए डीएम ने दिएं यह निर्देश
गांव में पानी घुसने की सूचना के बाद समस्याओं के समाधान के लिए गया के डीएम डॉ. त्याग राजन एसएम ने आपदा एडीएम, सदर एसडीओ, बोधगया बीडीओ, सीओ और कृषि विभाग के टीम को गांव में जाने का निर्देश दिया है। पूरे स्थिति का आकलन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि गांव के पीड़ित लोगों को रात में ठहरने और खाने की पूरी व्यवस्था करवाएं। संबंधित गांव के प्राथमिक विद्यालय में कैंप बनाने का भी निर्देश दिया है।