फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPS Officer : भारतीय पुलिस सेवा के पांच अफसरों को ASP बनाने से पहले कहां मिली पोस्टिंग, सात महीने की पदस्थापना

Fri, 22 Nov 2024 06:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : ट्रेनिंग करने के बाद पांच आईपीएस अधिकारियों को पहली जिम्मेदारी  मिली है। इन पांच पदाधिकारियों में चार पदाधिकारी 2022 बैच के हैं, जबकि एक पदाधिकारी 2023 बैच के हैं।
विज्ञापन
डीजीपी आलोक राज - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

76 आर०आर० बैच के भारतीय पुलिस सेवा के पांच पदाधिकारी को जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए जिला आवंटित किया गया है। ये सभी पदाधिकारी जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए 27 अक्टूबर 2024 को राज्य में योगदान दिया गया था। इन पाँच पदाधिकारियों में चार पदाधिकारी 2022 बैच के हैं, जबकि एक पदाधिकारी 2023 बैच के हैं।

विज्ञापन


जानिये कौन पदाधिकारी  किस जिले की संभालेंगे जिम्मेदारी 
2022 बैच की आईपीएस अधिकारी शैलजा को वैशाली जिले की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट एंड स्टीफन कॉलेज से इतिहास विषय से स्नातक किया है। 2022 बैच के ही आईपीएस अधिकारी संकेत कुमार को सारण जिले की जिम्मेदारी मिली है। वह पटना से बी.टेक किया है। आईपीएस अधिकारी गरिमा को मुजफ्फरपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वह मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। आईपीएस अधिकारी साक्षी को बेगूसराय जिले की जिम्मेदारी मिली है। 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी कोमल मीणा दरभंगा की जिम्मेदारी संभालेंगी। वह मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है।

जानिए कहाँ और कब तक लेनी है ट्रेनिंग 
आईपीएस अधिकारी शैलजा, संकेत कुमार, गरिमा, साक्षी और कोमल मीणा का जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण 29 सप्ताह यानी लगभग 07 महीने का होगा। फिर पुनः नौ  सप्ताह यानी लगभग दो महीने के लिए फेज -2 के लिए राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद जायेंगे एवं वापस होने पर पुनः सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के रूप में पदस्थापन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें