फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना के बोरिंग रोड पर चार मंजिला इमारत में भीषण आग, टॉप फ्लोर पर लपटों से अफरातफरी

Sat, 13 Jul 2024 03:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: राजधानी पटना के सबसे पॉश इलाके के एक अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर बाद भीषण आग से अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम पांच ज्यादा गाड़ियां लेकर आग पर काबू पाने में जुटी है। 
विज्ञापन
फ्लैट के अंदर सारा सामान जलकर खाक हो गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड पर एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। फौरान पाटलिपुत्र और एसकेपुरी थाने की पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया। दमकल की पांच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। 

विज्ञापन


एसी ब्लास्ट करने की बात भी कर रहे लोग
बताया जा रहा है यमुना अपार्टमेंट के पीछे पश्चिमी आनंद पूरी इलाके की गली नंबर 12-D स्थित सुपर सिटी इन्क्लेव बिल्डिंग में शनिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे भीषण आग लग गई। आग में फंसने के कारण युवती समेत चार लोग छत पर चढ़ गए। वह कूदकर दूसरे छत पर जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने चारों को रेस्क्यू कर बचा लिया। कुछ लोग एसी ब्लास्ट करने की बात भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन

आग पर काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
चौथे प्लोर से आग की तेज लपटें निकलने लगी
लोगों का कहना है कि अचानक सुपर सिटी इन्क्लेव बिल्डिंग के चौथे प्लोर से आग की तेज लपटें निकलने लगी। जब हमलोग हमलोग बाहर निकले बिल्डिंग में फंसे चार लोग जोड़-जोड़ से चिल्लाने लगे। इसके बाद हमलोगों ने फौरन पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम आई और चारों को बचा लिया। इसके बाद आसपास के घर के लोगों को भी बाहर निकलने की अपील की। आसपास के लोग बाहर निकल गए। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है। 

खबर अपडेट हो रही है...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें