फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना के इस पॉश इलाके के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची; फ्लैट खाली करवाया

Fri, 12 Apr 2024 02:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : गर्मी की शुरुआत होते ही बिहार में अगलगी की घटनाएं होने लगी हैं। खेत - खलिहान और कच्चे मकानों के बाद अब शहर के पॉश एरिया में भी अगलगी की घटनाएं हो रही हैं। आज भीड़-भाड़ वाले मोहल्ले में स्थित अपार्टमेंट के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई।
विज्ञापन
Bihar News : Fire broke out in krishna apartment in Patna posh area, Boaring Road, bihar police, - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के अति व्यस्त माने जाने वाले बोरिंग रोड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने अगलगी की सूचना स्थानीय पुलिस और अग्निशमन को दी। सूचना मिलते ही लगभग एक दर्जन अग्नि दस्ते की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई। आग लगते ही फ्लैट में अफरातफरी का माहौल हो गया है। फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन मशक्कत कर रही है।

विज्ञापन


सिलेंडर ब्लास्ट हुआ 
आसपास के लोगों का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर अचानक दो तले मकान से आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद लोगों ने आनन-फानन में घर के सभी सामान निकालने शुरू कर दिये। देखते ही देखते आग की तेज लपट ने पूरे मकान को अपने चपेट में ले लिया। इस बीच घर में रखे गए गैस का एक सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। अग्नि दस्ते के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या फिर गैस लिक करना हो सकता है। उन्होंने बताया कि अग्नि दस्ते की लगभग एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। तब तक घर के सारे सामान जलकर नष्ट हो चुके थे।

जांच की जा रही है 
घटना के संबंध में अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि अगलगी की इस घटना में घर में रखा गया एक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे दो तल्ला मकान क्षतिग्रस्त भी हो गया। आग की सूचना मिलते ही अग्नि दस्ते की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। इस बीच अग्निशमन की कई गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि   तब तक घर के पूरे सामान जलकर राख हो चुके थे। हालांकि अगलगी से घर में कितना और क्या क्या नुकसान हुआ है, फिलहाल इसका आकलन नहीं किया गया है  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें