बेतिया में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। पहले अपराधियों ने गोलीबारी की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की ओर से की गई गोलीबारी में एक अपराधी घायल हो गया है। घटना जिले के साठी थाना क्षेत्र के साठी का है। बताया जाता है कि अपराधी सरपंच से रंगदारी मांगने पहुंचे थे। सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें अपराधी के पैर में गोली लग गई है। घायल अपराधी की पहचान भूतनाथ चौबे के रूप में हुई है।
पहले भी जेल जा चुका है अपराधी
इधर, एसपी डी अमरकेश ने बताया कि अपराधी भूतनाथ चौबे पहले भी जेल जा चुका है। इसके ऊपर जिले में 6 कांड दर्ज हैं। अपराधी ने 15 दिन पहले चनपटिया थाना के गेट पर भी गोली चलाई थी। फिलहाल पुलिस अभिराक्षा में उसका इलाज चल रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
दो दिनों से अपराधी सरपंच से मांग रहा था गोली
इधर, मामले मे सरपंच भी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद सरपंच काफी दहशत में हैं। वहीं एसपी डी अमरकेश ने बताया कि बताया कि अपराधी बेतिया के विभिन्न थानों में लूट रंगदारी और एक्ट में नामजद है। दो दिनों से अपराधी सरपंच से रंगदारी मांग रहा था। आज भी रंगदारी मांगने के लिए सरपंच के पास गया हुआ था। हालांकि मामले की भनक पुलिस को लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देख अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी करवाई मे पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें पुलिस की गोली अपराधी के पैर में लग गई।