फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बच्चों के सामने ही पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर ली जान; आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Fri, 15 Dec 2023 12:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah Hindi News: सदर एसडीपीओ महताब आलम ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण पति ने पीट-पीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। मामले में मृतका के मायके वालों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
रोती-बिलखती मृतका रीना देवी की बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में सिरफिरे पति ने पारिवारिक कलह के कारण अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिर उसने सबूत छिपाने की नीयत से शव को झाड़ियों में फेंक दिया। घटना जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के तिलंगही गांव की है। मृतक की पहचान तिलंगही गांव निवासी चंदेश्वर चौधरी की पत्नी रीना देवी (34) के रूप में की गई है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, पारिवारिक कलह के कारण अपने बेटे और बेटी के सामने चंदेश्वर चौधरी ने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पिटाई के दौरान उसके अन्य साथी भी रहे। वहीं, वे सबूत छिपाने के नीयत से शव को नदी किनारे झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पति की निशानदेही पर पुलिस ने नदी किनारे झाड़ियों से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि मृतका रीना देवी की एक बेटी और दो बेटे हैं। सबसे बड़ी बेटी नेहा (14) है, जबकि संजीव (11) और गोलू कुमार (7) है। मृतका के बेटे संजीव कुमार ने बताया कि उसके पिता ने दोनों भाइयों और बहन को एक कमरे में बंद कर दिया था। उसके बाद मां को पीटना शुरू कर दिया। मां चीखती-चिल्लाती रही और खिड़की से बच्चे भी चीखते-चिल्लाते रहे। लेकिन पिता ने मां की पिटाई तब तक बंद नहीं की, जब तक मां ने दम नहीं तोड़ दिया।
विज्ञापन


इधर, सदर एसडीपीओ महताब आलम ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण पति ने पीट-पीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। मामले में मृतका के मायके वालों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। वहीं, जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें