फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर समस्तीपुर में पति-पत्नी ने दी जान; मौत को छिपाने के कारण उठे सवाल

Wed, 11 Sep 2024 06:25 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

World Suicide Prevention Day : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जब देश-दुनिया में बड़ी-बड़ी बातें हो रही थीं, तब बिहार के एक परिवार में कोहराम मचा। पति-पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। दो मौतों को परिजनों ने छिपाया, जिसकी वजह पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
समस्तीपुर में इस दंपती की मौत के बाद पुलिस जांच शुरू। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर शहर के बहादुरपुर स्थित प्रोफेसर कॉलोनी के निकेतन भवन में एक दंपती की सल्फास खाने से संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। दंपती की पहचान आशीष राज (32 वर्ष) और निधि कुमारी (28 वर्ष) के रूप में की गई है। दोनों मूलतः कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव के रहने वाले थे। बहादुरपुर में अपना मकान है, जिसके किराये से परिवार चल रहा था। घटना की सूचना के बाद कर्पूरी ग्राम थाने की पुलिस ने अंतिम संस्कार से पूर्व शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रात सदर अस्पताल भेजा। सूचना पर एएसपी संजय पांडे ने भी मौके पर पहुंचकर परिवार के लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मामला संदेहास्पद है। फोरेंसिक विभाग की टीम को बुलाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक आशीष राज की बहन आराधना ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह घर के छत पर थी और जब वह नीचे उतरी तो उनके भाई और भाभी को उल्टी हो रही थी। दोनों को उठाकर वह बहादुरपुर के ही एक अस्पताल में ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसने मामले की जानकारी भाभी निधि कुमारी के भाई को फोन पर दी। काफी देर तक वह नहीं पहुंचे। 

मृत महिला के भाई ने क्या बताया 
इधर, निधि कुमारी के भाई तरुण कुमार ने बताया कि आराधना की ओर से करीब नौ बजे सूचना आई कि उनके बहनोई को उल्टी हो रही है। कुछ देर बाद दोबारा उसने फोन कर बताया कि उनकी मौत हो गई। फिर कुछ देर बाद उसका फोन आया और उसने बताया कि उनकी बहन को भी उल्टी हो रही है। फिर कुछ देर बाद उसका फोन आया और उसने बताया कि उसकी भी मौत हो गई। मामले की जानकारी के बाद वह बहादुरपुर पहुंचे तो मकान में ताला लगा हुआ था। दोनों के बारे में पता नहीं चला कि वे लोग कहां पर हैं। वह लौट कर वापस चले गए। फिर उन्हें चार बजे सूचना दी गई कि वे लोग जगत सिंहपुर जा रहे हैं, आप वहीं आइए। जब वह जगतसिंहपुर पहुंचे तो उन्होंने ढाई साल की अपनी भांजी को अपने पास लिया और उसे अपने घर पहुंचा दिया। फिर मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


एएसपी ने क्या कहा 
एएसपी संजय पांडे ने बताया कि दोनों बहनों का बताना है कि भाई और भाभी के बीच अक्सर पैसे को लेकर कहासनी हुआ करती थी। उनकी भाभी नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रही थी। सुबह वह छत पर थी, जबकि एक बहन घर के अंदर ही थी। छत से नीचे उतरी तो वह देखी कि उसके भाई को उल्टी  हो रही है और बेहोशी की स्थिति में चला गया है। इसी दौरान उसकी पत्नी को भी उल्टी होने लगी और वह बेहोशी की स्थिति में चली गई। इसके बाद दोनों को वह अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एएसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें