फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुंगेर में पानी के तेज बहाव में बह गया डायवर्सन, आवागमन ठप; कई स्कूली बच्चे फंसे

Fri, 27 Jun 2025 01:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger News: ग्रामीणों ने बताया कि कार्यकारी एजेंसी द्वारा सही तरीके से डायवर्सन का निर्माण नहीं किए जाने के कारण नदी में आए हल्के तेज पानी के दबाव के कारण यह बह गया।
विज्ञापन
मुंगेर में पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर के खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग के बीच महकोला बासा के समीप गुहिया नदी पर बना डायवर्सन पानी के दबाव के कारण बह गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। इसके कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डायवर्सन टूट जाने के कारण कई स्कूली छात्र-छात्राएं फंस गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से किसी तरह जान जोखिम में डालकर पार कराया गया।

विज्ञापन


खड़गपुर-तारापुर मुख्य सड़क का निर्माण कराया जा रहा
ग्रामीणें का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा खड़गपुर-तारापुर मुख्य सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। यहां पर कई जगहों पर पुल बन रहे हैं। इस दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए जगह-जगह डायवर्सन बनाए गए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डायवर्सन का निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया। इसलिए वह टूट गया। उन्होंने कहा कि इस मुख्य सड़क पर वाहनों का दबाव हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और अतिशीघ्र डायवर्सन का निर्माण करवाए। 
ईओयू की बड़ी कार्रवाई, खाद्य निगम के लेखापाल के छह ठिकानों पर धावा; 202 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई विभाग की ओर से गुहिया नदी में बने गेट को खोला गया
कार्यस्थल पर कार्य करवा रहे कार्यकारी एजेंसी के इंजीनियर से पूछा गया कि डायवर्सन कैसे टूटा, तो उन्होंने कहा कि किसानों के खेतों में लगी मूंग की फसल डूब रही थी, जिसके कारण सिंचाई विभाग की ओर से गुहिया नदी में बने गेट को खोला गया। इससे नदी में पानी का दबाव बढ़ा और डायवर्सन टूट गया। उन्होंने कहा कि आज रात तक डायवर्सन का निर्माण कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें