फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लालू की पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा-  राजद में केवल राज के लिए नीति चल रही

Wed, 17 Apr 2024 06:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजद में केवल राज के लिए नीति चल रही है, जबकि राज और नीति में सामंजस्य जरूरी है। 
विज्ञापन
देवेंद्र प्रसाद यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को पत्र लिखकर पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि राजद की नीति से वह अब सहमत नहीं हैं। राजद में केवल राज के लिए नीति चल रही है, जबकि राज और नीति में सामंजस्य जरूरी है। उन्होंने आगे लिखा है कि सिद्धांत के बिना राजनीति का मतलब आत्मा के बिना शरीर है। इसलिए मेरी अंतरात्मा कह रही है कि राजद में एक क्षण भी नहीं रहना चाहिए।

विज्ञापन


राष्ट्रीय जनता दल पर लगाये गंभीर आरोप 
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव की नाराजगी झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधान पार्षद और वर्तमान में विकासशील इंसान पार्टी के उम्मीदवार सुमन महासेठ को बनाने को लेकर है। उन्होंने कहा कि झंझारपुर से यदि किसी समाजवादी विचारधारा वाले कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया जाता तो  जीत आसानी से मिल सकती थी। देवेंद्र प्रसाद यादव ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ झंझारपुर ही नहीं, बल्कि छह-सात अन्य लोकसभा सीटों पर भी उम्मीदवारों का आयात किया गया है। इन सभी सीटों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाया जाता तो उन्हें कोई शिकायत नहीं होती, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।  देवेंद्र प्रसाद यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि अपने कार्यकर्ताओं के बदले सांप्रदायिक सोच वाले किसी भी व्यक्ति को झंझारपुर से उम्मीदवार बनाने से वह आहत हैं। अंत में उन्होंने कहा कि मेरी अंतरात्मा कह रही है कि राजद में एक क्षण भी नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें