फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में DEO ऑफिस का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा

Tue, 08 Apr 2025 04:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Police: जिला शिक्षा पदाधिकारी का क्लर्क रवि कुमार से घूस मांग रहा था। रवि ने उससे कहा कि उसके पास पैसे नहीं है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अंत में रवि ने निगरानी के पास शिकायत की। इसके बाद निगरानी ने क्लर्क को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
निगरानी ने क्लर्क गुजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में भ्रष्टचार के खिलाफ निगरानी विभाग की विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना के जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में एक क्लर्क को गिरफ्तार किया है। वह घूस ले रहा था, इसी दौरान निगरानी

विज्ञापन

की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। घटना के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में हड़कंप मच गया। क्लर्क निगरानी से छोड़ देने की गुहार लगाते रहा लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। टीम उसे अपने कार्यालय ले आई है। क्लर्क से पूछताछ चल रही है। 

15 हजार रुपये घूस मांग रहा था
बतााया जा रहा है कि गिरफ्तार क्लर्क गुजय कुमार छोटे से काम के लिए रवि कुमार से 15 हजार रुपये घूस मांग रहा था। रवि घूस देने में असमर्थ था। इसलिए उसने निगरानी में न्याय की गुहार लगाई। उसकी लिखित शिकायत के आधार निगरानी की टीम ने मामले की जांच की। जांच में मामला सही पाया गया।
विज्ञापन


रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया
निगरानी की टीम ने गुजय को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे मंगलवार दोपहर गुजय कुमार रवि से 15 हजार रुपये घूस ले रहा था, वैसे ही निगरानी की टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार के बाद निगरानी के अधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी सरकारी कर्मी को कानून के दायरे से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  चुनाव से पहले मंत्रियों को बिहार सरकार की सौगात, वेतन-भत्ते में बढ़ोतरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें