फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भीषण अग्निकांड में कपड़े की दुकान, गोदाम और घर जलकर खाक; दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू

Tue, 08 Apr 2025 03:22 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में भीषण अग्निकांड में दुकान, गोदाम सहित एक घर जलकर राख हो गया। इस हादसे में लाखों की संपत्ति के नुकसान की बात कही जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियों को ढाई घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
भीषण आग लगने से लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर संजय सिनेमा रोड पर सोमवार की देर रात एक भीषण अग्निकांड में एक कपड़े की दुकान, गोदाम और एक घर जलकर खाक हो गया। आग इतनी भयावह थी कि इसकी लपटों ने आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

 
धूप-दीया से आग लगने की आशंका
आग लगने की शुरुआत एक पूजन सामग्री की दुकान से बताई जा रही है, जहां से उठी चिंगारी ने कपड़े की दुकान और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। साथ ही पास स्थित उसलाल साह का एसबेस्टस का घर भी इस भीषण अग्निकांड की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धूप-दीया से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल मोर्चा संभाला और बगल के घरों में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें- Crime: तलवार से हमला कर युवक की हत्या, बचाने गए दो लोग घायल; नवरात्रि प्रसाद विवाद बना खूनी संघर्ष का कारण
विज्ञापन

 
फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तीन बड़ी और दो छोटी दमकल गाड़ियों ने मिलकर ढाई घंटे में आग पर नियंत्रण पाया। फायर विभाग के जिला कमांडेंट त्रिलोकीनाथ झा ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
 
दुकान में रखा सारा सामान राख
इस घटना में सबसे अधिक नुकसान कपड़े की दुकान और गोदाम को हुआ है। दुकान में रखे कपड़े और अन्य सामग्रियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। वहीं, बगल के घर में बच्ची की शादी के लिए रखे गए 40 हजार रुपये नकद और दो लाख से अधिक के सामान भी जल गए। कपड़े की दुकान दामोदरपुर निवासी सुरेंद्र सर्राफ की बताई जा रही है, जो दिनेश साह के मकान में संचालित थी। घटना के समय दुकानदार दुकान बंद कर घर जा चुके थे। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर महिलाओं ने बरसाए पत्थर; चार जवान घायल, तीन लोग गिरफ्तार
 
प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन
फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन और अग्निशमन विभाग आग लगने के कारण और क्षति का विवरण तैयार करने में जुटे हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें