पुलिस ने कहा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार
इधर, स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके घर से शव को बरामद कर लिया है। मृत महिला की पहचान पैठान कबई गांव के ही मो. मुस्तफा की बेटी जमीमा परवीन उर्फ कंचन के रूप में हुई। ओपी प्रभारी राज किशोर राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कलाई की नस कटी हुई थी, गले पर भी निशान
मृत महिला की बहन शाहीन परवीन ने बताया कि शमीम ने फोन कर बताया कि जमीला की तबीयत बहुत खराब हो गई है। इस पर हम लोग घबरा गये और उसके घर पहुंचे तो जमीला की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि मृतका की बाईं कलाई की नस कटी हुई थी और गले पर दबाने का काला निशान देखकर हम लोगों ने नेहरा ओपी को सूचना दी। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले 2022 में जमीला की शादी हुई थी। उसका पति शमीम अकरम कुवैत में काम करता है। उन्होंने बताया कि शादी में हैसियत के मुताबिक हम लोगों ने सामान आदि दिया था पर शमीम 10 लाख रुपए नगद मांग रहा था। जब हम लोगों ने दहेज देने से इनकार कर दिया तो शादी के एक माह बाद ही शमीम कुवैत चला गया और वहां से फोन कर भी दहेज की डिमांड करता रहा। इस बीच जब जमीला ने आठ माह पूर्व एक बच्ची को जन्म दिया तो हम लोगों को लगा कि अब दहेज का मसला समाप्त हो जाएगा। फिर जब 17 जनवरी को शमीम कुवैत से लौटकर गांव आया तो उसने 10 लाख रुपये मांगा और इनकार करने पर जमीला के साथ मारपीट की। उन्होंने आंशका जाहिर की कि इसी को लेकर झगड़ा हुआ और उसकी हत्या कर दी गई।