फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में फंदे से झूलती मिली छात्र की लाश, लुधियाना से आया था बीसीए की पढ़ाई करने

Fri, 03 May 2024 10:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

एसकेपुरी थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि कमरे में छात्र की लाश मिली है। कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक है। एफएसएल की टीम आने के बाद दरवाजा खोला जाएगा।
विज्ञापन
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के बोरिंग रोड स्थित आनंदपुरी इलाके के मां तारा बॉय हॉस्टल में एक छात्र की लाश मिली है। उसकी लाश दीवार में लटक रही थी। कुछ लोग इसे आत्महत्या कह रहे हैं। वहीं एसकेपुरी थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि कमरे में छात्र की लाश मिली है। कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक है। एफएसएल की टीम आने के बाद दरवाजा खोला जाएगा। 

विज्ञापन


प्राइवेट कॉलेज से बीसीए कर रहा था
बताया जा रहा है कि लुधियाना निवासी छात्र रवि कुमार उर्फ गोलू (19) पटना के बोरिंग रोड स्थित एक प्राइवेट कॉलेज से बीसीए कर रहा था। हॉस्टल के लड़कों का कहना कि आज सुबह उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। काफी आवाज लगाने पर जब उसने प्रतिक्रिया नहीं दी तो हमलोग खिड़की से झांकने गए। वहां उसकी लाश देख दंग रह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें