फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: फंदे से झूलती मिली प्रेमी जोड़े की लाश, शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गया था बॉयफ्रेंड

Fri, 08 Dec 2023 02:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

मुन्ना और मधु के बीच पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का मिलना जुलना भी हुआ करता था। वहीं गुरुवार की देर रात प्रेमिका के घर प्रेमी मिलने के लिए पहुंच गया। घर में घुसते परिजनों ने देख लिया था।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम चंपारण के बगहा पुलिस जिले में प्रेमी जोड़े की लाश फंदे से झूलती हुई बरामद हुई है। बताया जाता है कि शादीशुदा प्रेमी अपने शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा हुआ था। घटना बगहा पुलिस जिले के रामनगर स्थित पकड़ी गांव की है।   पहचान मुन्ना राम 42 वर्षीय तथा मधु देवी 40 वर्षीय के रूप में की गई है। घटना के सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मुन्ना और मधु एक दूसरे से पिछले तीन वर्षों से बेहद प्यार करते थे। दोनों का मिलना जुलना भी हुआ करता था। वहीं गुरुवार की देर रात प्रेमिका के घर प्रेमी मिलने के लिए पहुंच गया। घर में घुसते परिजनों ने देख लिया था। परिजनों ने इसकी सूचना रामनगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो देखा कि दोनों प्रेमी युगल का शव घर में फंदे से लटका हुआ है। पुलिस दोनों लाशों को देख दंग हो गई। दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

युवक के परिजन बोले- हत्या कर लाश को लटका दिया
बताया जाता है कि मुन्ना और मधु पहले से शादीशुदा भी थे। पिछले तीन वर्षों से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मधु का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। लड़का पक्ष के परिजनों का कहना है की हत्या कर दोनो के शव को फंदे से लटका दिया गया है। जबकी लड़की पक्ष के परिजनों का कहना है कि दोनों ने आत्महत्या किया है। वही दोनों प्रेमी युगल के मौत को लेकर अगल-बगल के क्षेत्रों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जितनी मुह उतनी बातें सुनने को मिल रही है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रेमी जोड़े की लाश संदिग्ध हालत में बरामद हुई है
इधर, थानाध्यक्ष आनंद राम ने बताया कि दोनों प्रेमी युगल का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। शुक्रवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें