फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बाल्टी में गंदगी भरकर महिला को पिलाते हुए वीडियो वायरल; क्यों कर रही भीड़ ऐसा, जानना NHRC के लिए जरूरी

Fri, 08 Dec 2023 02:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Making A Woman Drink Filth Case: एसपी सुशील कुमार ने बताया कि मारपीट और मैला पिलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया से मिला है। उसमें दो से तीन लोग महिला को जबरन मैला पिलाते दिख रहे हैं। इस वीडियो में जो भी नजर आ रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
महिला को डायन बता जबरन उसे मैला पिलाती भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधुबनी से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक महिला को डायन बताकर मैला पिलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। वीडियो सामने आने के बाद 12 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी करने का एसपी ने आदेश दिया है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के महाराजगंज में बीते मंगलवार को हुई बताई जा रही है। लेकिन वीडियो वायरल गुरुवार को हुआ।

विज्ञापन


डायन बता कर पीटा, फिर तोड़ी मानवता की हद
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला हीरा देवी (50) ने नगर थाना में आवेदन देखकर न्याय की गुहार लगाई है। उसके बाद एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। पीड़िता ने थाने में दिए गए अपने आवेदन में बताया है कि मंगलवार की सुबह गांव के ही योगी साह और उसके बेटे सहित अन्य लोग उसे डायन बता कर गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। फिर पंचायत बुलाने की बात कही गई।

जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उन लोगों ने उसे जबरन पड़कर गाली-गलौज करते हुए एक तालाब की ओर ले गए। जहां पहले मारपीट की और फिर जमीन पर लिटा कर उन लोगों ने मारपीट कर उसे जबरन बाल्टी से मैला पिलाया। वहीं, इस दौरान बीच-बचाव करने के लिए अन्य सदस्य आए, जिनके साथ भी गलत व्यवहार किया गया। लोगों ने बचाव कर मामला शांत कराया। उसके बाद परिजनों ने पीड़िता को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन


एसपी ने दिए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
मामले में एसपी सुशील कुमार ने बताया कि मारपीट और मैला पिलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया से मिला है। इसमें देखा गया है कि दो से तीन लोगों के द्वारा महिला को जबरन मैला पिलाया जा रहा है। इस वीडियो में जो भी नजर आ रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। वहीं, नगर थाना अध्यक्ष राजा तुरंत कार्रवाई करने में जुटे हुए हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें