क्लास रूम में ही गटर था। इससे ही निकली चार साल के आयुष की लाश।
- फोटो : अमर उजाला
परिजन बोले- आयुष की हत्या हुई है
परिवार के लोगों ने बताया कि गुरुवार की सुबह लगभग 6:00 बजे अपने घर से दीघा स्थित स्कूल (टिनी टॉट एकेडमी) के लिए निकला था। क्लास खत्म होने के बाद वहां कोचिंग किया करता था। जब देर शाम तक घर नहीं लौटा तो हमलोगों ने स्कूल की प्राचार्या को जब फोन किया। उन्होंने बताया कि बच्चा स्कूल में नहीं है। इसके बाद हमलोग स्कूल पहुंचे। स्कूल की गाड़ी के ड्राइवर को बुलाया गया। तब ड्राइवर ने बताया कि लगभग 6:30 बजे पर सभी बच्चों को स्कूल पहुंचा दिया था। इसके बाद हमलोगों ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज खंगाला। दोपहर 12 के आसपास आयुष स्कूल में दिखा। इसके बाद का सीसीटीवी फुटेज के कई शॉर्ट गायब मिले।
स्कूल के बाहर हंगामा करते बच्चे के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद स्कूल के चेंबर में ही फेंक दी लाश
परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उनके बच्चे की हत्या के बाद स्कूल के चेंबर में ही लाश को फेंक दिया गया। इसके बाद चैंबर ऊपर से बंद कर दिया गया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की गिरफ्तारी करे। इधर, गुस्साए लोगों ने स्कूल में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद स्कूल के सभी टीचर फरार हो गए। वहीं लोगों का कहना है कि जब तक पुलिस बच्चे के हत्यारे को गिरफ्तार नहीं कर लेती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।