फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : अब पटना में मिली ट्रॉली बैग के अंदर लाश; बरमूडा-टीशर्ट पहने 20 साल के लड़के का मर्डर

Wed, 06 Sep 2023 01:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : पिछले दिनों एक शख्स अपनी पत्नी को मारकर बैग में बाइक से ले जाता दिखा था। वह घटना खगड़िया की थी। यह मामला पटना का है। एक ट्रॉली बैग में 20 साल के युवक की लाश मिली है। घटना की सूचना से पुलिस भी सन्न रह गई है।
विज्ञापन
इसी ट्रॉली में मिली युवक की लाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में युवक की लाश मिली है। यह लाश कपड़े रखने वाले ट्रॉली से बरामद हुई। प्रतीत होता है कि युवक की किसी ने बेरहमी से हत्या की फिर लाश को ट्रॉली में छिपाकर रख दिया। घटना जानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाजाचक नहर के आगे की है। बुधवार सुबह एक राहगीर ने झाड़ी में ट्रॉली देखा तो हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। 

विज्ञापन


पीट-पीटकर कर दी गई युवक की हत्या
पुलिस ने शव ट्रॉली बैग से शव को निकाल लिया और पहचान के लिए रखा गया है। पहचान होने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी। पुलिस के अनुसार, युवक की उम्र 20 वर्ष के करीब प्रतीत हो रही है। उसकी लाश लाश हाफ पैंट एवं चॉकलेट कलर के शर्ट में है। जानीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्या पीट-पीटकर कर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना है। 
विज्ञापन


खबर अपडेट हो रही है...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें