फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : एचडीएफसी बैंक में लूट का सीसीटीवी अब आया सामने, पांच अपराधियों ने गन पॉइंट पर की लूटपाट

Thu, 21 Mar 2024 09:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar : गुरूवार को दिन-दहाड़े पांच अपराधियों ने एचडीएफसी बैंक से पांच  अपराधियों ने हथियार के बल पर 20 लाख रूपये लूट लिये। लूट की घटना का सीसीटीवी अब सामने आया है।
विज्ञापन
लूट की घटना सीसीटीवी में कैद। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर भीड़भाड़ वाले जगह पर स्थित एचडीएफसी बैंक में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। लूट की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें पूरी घटना स्पष्ट रूप से दिख रही है। बैंक के अंदर का सीसीटीवी अब सामने आया है, जिसमें अपराधियों की करतूत स्पष्ट रूप से दिख रही है।

विज्ञापन


अपराधियों की करतूत सीसीटीवी में कैद
सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर में स्पष्ट रूप से यह दिख रहा है कि अपराधी एचडीएफसी बैंक में घुसे और सबसे पहले सभी कर्मी और बैंक आये सभी ग्राहकों को गन पॉइंट पर लेकर उन्हें बंधक बना लिया। बैंककर्मियों का कहना है  कि अपराधी ग्राहक बनकर बैंक में घुसे। फिर उनलोगों ने हथियार निकाल लिया और सभी को गन पॉइंट पर बंधक बना लिया। वीडियो में हेलमेट पहना शख्स अपराधी है। उसके बैंक में प्रवेश करते ही उसके अन्य चार साथी बारी-बारी बैंक में घुसे। सभी को बंधक बनाने के बाद उनलोगों ने लूटपाट करना शुरू कर दिया। यह पूरा घटना नगर थाना क्षेत्र के हरहर महादेव चौक स्थित एचडीएफसी बैंक की है।

शहर के सीसीटीवी को खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस के साथ साथ कई थाने की पुलिस वहां पहुंची। फिर वहां बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार भी वहां पहुंचे। घटना के संबंध में उन्होंने कहा कि 5 की सांख्य में अपराधियों ने हथियार के बल पर 20 लाख रूपये लूटे हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास सहित जिले के अन्य जगहों के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। एसपी मनीष कुमार का कहना है कि बहुत जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बैंककर्मियों का कहना है कि कुछ बैंककर्मियों के साथ अपराधियों ने मारपीट भी की लेकिन ग्राहकों के साथ उन बदमाशों ने कोई भी अभद्र व्यवहार नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें