फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : अब नाव से भी अपहरण, नदिया के पार ले जाकर नाबालिग से गैंगरेप; खोजबीन पर वीरान में बेहोश मिली लड़की

Tue, 10 Oct 2023 10:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Gang rape with minor : बिहार में तीन हैवानों ने मिलकर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। उन बदमाशों ने लड़की को भगाने के लिए नाव को माध्यम बनाया। काफी खोजबीन के बाद वह बेहोशी की हालत में जंगल में मिली। 
विज्ञापन
नाबालिग लड़की की पुलिस करा रही मेडिकल जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 तीन बदमाशों ने मिलकर एक नाबालिग से गैंगरेप किया है। इस बार बदमाशों ने अपहरण करने के लिए नाव को माध्यम बनाया है। घटना को अंजाम देने के बाद उसे बेहोशी की हालत में सुनसान इलाके में छोड़ कर मौके से फरार हो गये। काफी देर से लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी लेकिन उसका कहीं कोई अता पता नहीं चल पाया। तब अंत में स्थानीय थाना को सूचना दी गई। खोजबीन के दौरान में परिजनों ने लड़की को जंगल में बेहोशी की हालत में पाया। मामला वैशाली जिले के महुआ की है।

विज्ञापन


पड़ोस के लड़कों ने दिया घटना को अंजाम 
परिजन का कहना है कि काफी खोजबीन के बाद लड़की जंगल में बेहोशी की हालत में मिली। आननफानन में परिजन उसे अस्पताल में भर्ती करवाए। इलाज होने पर लड़की को होश आया तब उसने पूरी कहानी अपने परिजन और पुलिस को बताई। पीड़िता ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले उसके पड़ोस के ही तीन लड़के हैं। उन आरोपियों में अरूण कुमार गिरि का बेटा कृष्ण कुमार, अरविन्द सिंह का बेटा संजीत कुमार और तौखी सहनी का पुत्र रौशन कुमार है।

थाना में दिया आवेदन 
पीड़िता की मां ने थाना में आवेदन देकर कृष्ण कुमार, संजीत कुमार और रौशन कुमार को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया। आवेदन में बताया कि आरोपियों ने लड़की को नाव पर जबरन बैठाकर बाया नदी के उस पार ले जाकर गैंगरेप किया। आवेदन के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस कह रही- रेप नहीं दुष्कर्म करने का प्रयास का है मामला
घटना के संबंध में महुआ एसडीपीओ सुरभि सुमन ने बताया कि महुआ थाना में दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है। तीन युवकों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्द की गई है, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें